श्रेया कालरा के आरोपों पर राम कपूर ने दी पहली प्रतिक्रिया, बोले- मैं खुद को किसी के लिए नहीं बदलूंगा

Lockupp 2 में श्रेया कालरा के राम कपूर को लेकर दिए बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब राम कपूर ने इस मामले पर खुलकर बात की है और बताया कि श्रेया ने उनसे बाद में क्या कहा था।
Ram Kapoor And Shreya Kalra
राम कपूर और श्रेया कालरा (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Ram Kapoor Reaction On Shreya Kalra Controversy: रियलिटी शो लॉकअप 2 खत्म होने के बाद भी इस शो की चर्चा आज भी बनी हुई है। जहां एक ओर श्रेया कालरा ये शो जीत गई है, तो लॉकअप 2 में नजर आने वाले उनके को-कंटेस्टेंट राम कपूर ने भी लॉकअप 2 के दौरान हुई कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर अपना रिएक्शन साझा किया है।

शो के दौरान श्रेया कालरा ने अभिनेता राम कपूर को लेकर कहा था कि उनका व्यवहार उन्हें असहज महसूस कराता है। उन्होंने राम कपूर के बार-बार किस करने को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उनके इस बयान के बाद राम कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे। अब अभिनेता ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

श्रेया ने बाद में राम कपूर से की थी बात

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान राम कपूर से श्रेया कालरा के बयान को लेकर सवाल पूछा गया। उनसे जानना चाहा गया कि क्या उन्हें लगता है कि श्रेया की बातों को गलत तरीके से समझा गया या उन्हें शो में कुछ सीमाएं बनाए रखनी चाहिए थीं। राम कपूर ने बताया कि श्रेया ने शो के दौरान उनसे इस विषय पर कई बार बातचीत की थी। उनके अनुसार, श्रेया ने बाद में साफ किया था कि उनके बयान का वह मतलब नहीं था, जैसा लोगों ने समझ लिया।

लोग क्या कहते हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता

राम कपूर ने कहा कि अगर लोग श्रेया की बातों को गलत तरीके से ले रहे हैं तो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि शो में कही गई कई बातों को गलत अर्थ में लिया गया है। अभिनेता ने अपने करीब 27 साल के करियर का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक किसी महिला ने उनके व्यवहार को लेकर शिकायत नहीं की है। उन्होंने कहा कि वह अपने व्यवहार को किसी दूसरे व्यक्ति की सोच के आधार पर बदलने वाले नहीं हैं।

Ram Kapoor And Shreya Kalra
India's Got Latent Controversy: बादशाह के बाद Samay Raina के सपोर्ट में आए कृष्णा अभिषेक, कहा- 'वो अच्छे इंसान है'

मैं खुद को किसी के लिए नहीं बदलूंगा

राम कपूर ने कहा कि वह अपने पूरे करियर में जिस तरह रहे हैं, उसी तरह आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनके व्यवहार को गलत समझता है तो वह उस पर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते।

अभिनेता ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात पर खुशी और गर्व है कि 27 साल के करियर में किसी महिला ने उनके व्यवहार को गलत नहीं बताया। उन्होंने कहा कि वह विवादों में उलझने के बजाय अपनी जिंदगी में सकारात्मक चीजों पर ध्यान देना पसंद करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com