-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ram Kapoor Controversial Comment On Co Star Meena Singh Jio Hotstar Took Action
राम कपूर के अभद्र कमेंट पर Jio Hotstar की टीम ने लिया एक्शन, जानें पूरा मामला
- Written By: स्नेहा मौर्या
बड़े अच्छे लगते हैं एक्टर राम कपूर विवादों में घिरते नजर आए हैं। उन्होंने एक इवेंट में अपनी को-स्टार मोना सिंह के कपड़ों पर अभद्र कमेंट किया, जिसकी वजह से जियो हॉटस्टार की टीम ने एक्टर पर एक्शन लिया है।

राम कपूर (फोटो-सोर्स,सोशलल मीडिया)
मुंबई: टेलीविजन से लेकर फिल्मों तक अपने अभिनय से अलग पहचान बनाने वाले एक्टर राम कपूर एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार मामला उनके अपकमिंग शो ‘मिस्ट्री’ के प्रमोशनल इवेंट से जुड़ा है, जहां उन्होंने न सिर्फ अभद्र टिप्पणियां कीं, बल्कि अपने सहयोगियों को लेकर आपत्तिजनक बातें भी कह डालीं। इस पूरे विवाद ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और अब जियो हॉटस्टार को भी उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने पड़े हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते सप्ताह ‘मिस्ट्री’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान राम कपूर का व्यवहार बेहद असंवेदनशील और अनप्रोफेशनल था। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता ने अपने काम के प्रेशर की तुलना “गैंगरेप” जैसी घिनौनी घटना से कर दी, जिससे वहां मौजूद मीडिया और टीम के लोग बेहद अनकंफर्टेबल हो गए। यही नहीं, एक महिला पत्रकार के माइक एडजस्ट करने के दौरान उन्होंने भद्दी टिप्पणी की, जो कई लोगों बिल्कुल पसंद नहीं आई।
राम कपूर ने को-स्टार को लेकर की अभद्र टिप्पणी
इन सबके अलावा, राम कपूर ने अपनी को-स्टार मोना सिंह की मौजूदगी में वहां मौजूद एक महिला की ड्रेस की लंबाई पर भी अपमानजनक टिप्पणी कर दी। जियो हॉटस्टार की पीआर टीम से जुड़े एक इनसाइडर ने बताया कि उन्होंने कहा, “ये ड्रेस बहुत ही डिस्ट्रैक्टिंग है।” यही नहीं, उन्होंने टीम के एक पुरुष सदस्य को लेकर भी बेहूदा ‘जोक’ किया और उसकी मां को लेकर ऐसी बात कह दी जो किसी भी हद तक स्वीकार्य नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
विजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
ये भी पढ़ें- अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना ‘चल हट’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा धमाल
जियो हॉटस्टार की टीम ने लिया एक्शन
सूत्र के अनुसार, यह जोक यौन टिप्पणी से जुड़ा था, जिसने माहौल को पूरी तरह अनकंफर्टेबल बना दिया। राम कपूर की इस हरकत के बाद जियो हॉटस्टार की एचआर टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए फैसला किया कि अभिनेता अब शो ‘मिस्ट्री’ से जुड़े किसी भी प्रमोशनल इवेंट का हिस्सा नहीं बनेंगे। बता दें कि ‘मिस्ट्री’ दरअसल अमेरिकन शो ‘Monk’ का हिंदी एडेप्शन है, जिसमें राम कपूर एक इन्वेस्टिगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे।
फिलहाल सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भी फूटा है और कई यूजर्स राम कपूर से माफी की मांग कर रहे हैं। वहीं, इंडस्ट्री के भीतर भी उनके इस व्यवहार को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। अब देखना होगा कि अभिनेता इस पूरे विवाद पर क्या सफाई देते हैं या चुप्पी साधे रहते हैं।
Ram kapoor controversial comment on co star meena singh jio hotstar took action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
Jul 24, 2026 | 08:03 PMआषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Jul 24, 2026 | 08:01 PMडिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं
Jul 24, 2026 | 07:58 PMअमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
Jul 24, 2026 | 07:58 PMHonda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
Jul 24, 2026 | 07:51 PMChaturmas 2026: चातुर्मास में इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, करियर और कारोबार दोनों में होगी तरक्की
Jul 24, 2026 | 07:44 PMराजगढ़ में सरकारी कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष को मारा गया थप्पड़- देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 07:40 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













