Drishyam 3 Collection: मोहनलाल की दृश्यम 3 पर हुई नोटों की बारिश...फिल्म ने मारी 200 करोड़ के क्लब में एंट्री

Drishyam 3 Collection: साउथ स्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके है। इस फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार कर नई सफलाता हासिल की है।
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9
फिल्म दृश्यम-3 ने मारी 200 करोड़ के क्लब में एंट्री
Published on
Updated on

Drishyam 3 Collection Day 9 Update: मोहनलाल की सस्पेंस ड्रामा फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में 21 मई को रिलीज हुई थी। ‘दृश्यम 3’ ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 नए रिकॉर्ड बना दिए है। फिल्म दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना झंड़ा गाड़ते हुए 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। जानिए फिल्म की कुल कमाई, 9वें दिन का कलेक्शन और वर्ल्डवाइड प्रदर्शन।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार मोहन लाल अपनी सस्पेंस ड्रामा फिल्म को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। दृश्यम 3 में मोहन लाल की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। दृश्यम 3 रिलीज के 9वें दिन भी अच्छी कमाई कर रही है। रिलीजिंग के पहले दिन से ही फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हालांकि फिल्म वीकडेज में थोड़ी वीक नजर आई लेकिन फिल्म ने इस हफ्ते भी अपना जलवा बरकरार रखा है।

बीते 8 दिनों की कमाई पर डालें एक नजर

थिएटर में आने और छाने के बाद फिल्म ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है। दृश्यम 3 ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी। तो दूसरे दिन फिल्म ने 11.05 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तीसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 13.70 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं चौथे दिन फिल्म ने 13.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 5वें दिन 7.70 करोड़ रुपये, 6वें दिन 6.50 करोड़ रुपये और 7वें दिन 6.65 करोड़ रुपये की कमाई की। तो 8वें दिन 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

फिल्म दृश्यम 3 के 9वें दिन की कमाई

मोहन लाल की सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर फिल्म दृश्यम 3 रिलीजिंग के 9वें दिन भी सिनेमा घरों में अपना जलवा दिखा रही है। और साथ ही साथ फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मार ली है। फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म की कमाई का ग्राफ ऊपर चढ़ता नजर आ रहा है।

दृश्यम 3 ने फिल्म के ओपनिंग डे से ही कमाई के आंकड़े पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है। दृश्यम 3 ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक दृश्यम 3 ने रिलीजिंग के 9वें दिन 2.82 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के भारत में कुल कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म 84.77 करोड़ तक पहुंच गया है। और फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 98.42 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म दृश्यम 3 ने अपने नाम दर्ज किए 3 नए रिकॉर्ड

21 मई 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करने का सिलसिला शुरू कर दिया था। फिल्म ने रिलीजिंग के 9वें दिन 200 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है।

ये फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले हफ्ते ही 100 करोड़ के क्लब को छू लिया था। और अब इतने कम समय में 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com