सलमान खान की सिकंदर को देखने के लिए राम चरण ने दिखाई एक्साइटमेंट, जानें क्या कहा
सलमान खान की सिकंदर का टीजर की शुरुआत सलमान खान के जबरदस्त किरदार सिकंदर से होती है, जो रहस्यमयी और बेहद करिश्माई नजर आता है। धमाकेदार एक्शन सीन्स के साथ टीजर ने फैंस और दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया है।
- Written By: सोनाली झा
सलमान खान की सिकंदर को देखने के लिए राम चरण ने दिखाई एक्साइटमेंट
मुंबई: साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सिकंदर की अनाउंसमेंट ने पहले ही काफी हलचल मचा दी थी, और अब इसके नए टीज़र रिलीज़ के आउट होते ही एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। सलमान खान का जबरदस्त स्वैग, धमाकेदार बैकग्राउंड म्यूजिक और तगड़ा एक्शन इस फिल्म को देखकर तो लोग अभी से कह रहे हैं कि ये तो ब्लॉकबस्टर होगी। जहां लोगों में फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट दिख रही है, वहीं राम चरण और कियारा आडवाणी ने भी अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है।
हाल ही में जब राम चरण और कियारा आडवाणी बिग बॉस पर आए, तो राम चरण ने कहा कि सलमान भाई, थोड़ा देर हो गया, आपका सिकंदर भी देखना है हमको। इस पर जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा कि अभी आएगा, ईद पर आएगा। इसके अलावा कियारा आडवाणी ने कहा कि हमें टीजर बहुत पसंद आया।
ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण बचपन में नेशनल लेवल चैंपियनशिप में खेल चुकी हैं बैडमिंटन
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan New Movie: ईद 2027 पर धमाका करेंगे सलमान खान, नयनतारा के साथ नई एक्शन थ्रिलर का किया ऐलान
David Dhawan Interview: हिट फिल्मों के बाद भी कायम है दोस्ती, डेविड धवन ने याद किए सलमान खान संग पुराने दिन
Varun Dhawan Dance: ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के साथ…’, वरुण धवन ने सलमान खान संग डांस पर जताई घबराहट
Kangana Ranaut Struggle: सलमान खान से पहली मुलाकात को याद कर भावुक हुईं कंगना रनौत, सुनाया दिलचस्प किस्सा
सलमान खान की सिकंदर का टीजर की शुरुआत सलमान खान के जबरदस्त किरदार सिकंदर से होती है, जो रहस्यमयी, दमदार और बेहद करिश्माई नजर आता है। धमाकेदार एक्शन सीन्स और शानदार विजुअल्स के साथ, टीज़र ने फैंस और दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज़ पैदा कर दिया है। अब हर कोई फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।
ये जबरदस्त उपलब्धि सलमान खान की बेहतरीन स्टारडम और सिकंदर की जबरदस्त पॉपुलैरिटी का सबूत है। साथ ही, ये दिखाता है कि बॉलीवुड का असर अब ग्लोबल लेवल पर भी बढ़ रहा है। सिकंदर फिल्म 2025 की ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है, जिसमें रश्मिका मंदाना भी हैं। फिल्म को मशहूर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगडोस ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म एक सिनेमेटिक एक्सपीरियंस का वादा करती है, जो एक्शन, ड्रामा और इमोशन का बेहतरीन मेल होगी।
ये भी पढ़ें- उदय चोपड़ा ने ‘मोहब्बतें’ ‘धूम’ जैसी फिल्मों में किया काम फिर भी फ्लॉप रहा करियर
