बर्थडे स्पेशल: दीपिका पादुकोण बचपन में नेशनल लेवल चैंपियनशिप में खेल चुकी हैं बैडमिंटन

दीपिका पादुकोण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपनहेगन, डेनमार्क में एक सारस्वत ब्राह्मण परिवार में बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के घर में हुआ था। दीपिका का पालन-पोषण बैंगलोर में हुआ था।
बर्थडे स्पेशल: दीपिका पादुकोण बचपन में नेशनल लेवल चैंपियनशिप में खेल चुकी हैं बैडमिंटन
दीपिका पादुकोण (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपनहेगन, डेनमार्क में एक सारस्वत ब्राह्मण परिवार में बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के घर में हुआ था। उनकी मां उज्जला पादुकोण एक ट्रैवल एजेंट हैं। दीपिका पादुकोण का पालन-पोषण बैंगलोर में हुआ था।

दीपिका पादुकोण ने बचपन में राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में बैडमिंटन खेली थी, लेकिन मॉडल बनने की चाह में उन्होंने अपना खेल करियर छोड़ दिया। उन्होंने 2006 में कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ के शीर्षक चरित्र के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उनकी पहली बॉलीवुड रिलीज फिल्म ‘ओम शांति ओम’ है। जो 2007 में रिलीज हुई थी।

‘ओम शांति ओम’ में दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ डबल रोल निभाई थी। इस फिल्म में सफल भूमिका निभाने के लिए दीपिका पादुकोण ने सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार हासिल किया। इसके बाद वो ‘लव आज कल’, ‘कॉकटेल’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘छपाक’, ‘पद्मावत’, ‘राम-लीला’, ‘पीकू, ‘83’, पठान, जवान और फाइटर जैसी कई फिल्मों में अपनी भूमिका निभाई हैं।

दीपिका पादुकोण ‘द लिव लव लाफ फाउंडेशन’ की संस्थापक हैं, जो भारत में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता पैदा करता है। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को 2012 में डेटिंग करना शुरू की थी। जिसके बाद नवंबर 2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में पारंपरिक कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर को नन्ही परी ने जन्म लिया था। कपल ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। दीपिका की बेटी की तस्वीर देखने के लिए फैंस अब भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार सिंघम अगेन में देखा गया था। एक्ट्रेस इस समय अपनी बेटी के साथ समय बीता रही हैं। कुछ महीनों बाद एक्ट्रेस कल्कि पार्ट 2 के लिए शूटिंग करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com