Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Rakul Preet Singh का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर छलका दर्द, बोलीं- कलाकारों को शोर से दूर रहना चाहिए

Rakul Preet Singh Mental Health: रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि कलाकारों को सोशल मीडिया के शोर से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि हर कमेंट को गंभीरता से लेने से मानसिक स्थिति और काम प्रभावित हो सकते हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 13, 2026 | 07:15 PM

रकुल प्रीत सिंह (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rakul Preet Singh Social Media Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस को कई बार ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। वहीं, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बात की, साथ ही उन्होंने अपनी बेबाक राय रखी। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के प्रभाव और उससे दूरी बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया।

रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि एक कलाकार के लिए यह बहुत जरूरी है कि वह सोशल मीडिया पर चल रहे शोर और लगातार आने वाली प्रतिक्रियाओं से खुद को अलग रखना सीखे। अगर कोई कलाकार इंटरनेट पर लिखी हर बात को दिल से लगाने लगे, तो उसका असर उसके काम और मानसिक स्थिति दोनों पर पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि उनको अपनी ऊर्जा अपने काम पर लगानी चाहिए।

रकुल प्रीत सिंह का अनुभव

रकुल ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब सोशल मीडिया इतना व्यापक नहीं था। उस समय कलाकारों को आज की तरह तुरंत प्रतिक्रिया नहीं मिलती थी, जिससे मानसिक दबाव भी कम रहता था। उस दौर में आलोचना और चर्चा का तरीका अलग था, जबकि आज के समय में हर व्यक्ति अपनी राय तुरंत और मुखर होकर सोशल मीडिया पर व्यक्त करता है।

सम्बंधित ख़बरें

Aniruddhacharya के दरबार में गूंजा पवन सिंह का नाम, महिला की कहानी सुन लोग रह गए दंग, वीडियो वायरल

Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

Varun Dhawan के ‘WOW’ का समय रैना ने बनाया मजाक…मस्ती भरे अंदाज़ में दिखें समय और वरूण

शादी टूटने की खबरों के बीच इमोशनल हुई Mouni Roy, दोस्त को लिखा ये खास मैसेज, बताया जिंदगी का खास हिस्सा

सोशल मीडिया का इस्तेमाल

उन्होंने आगे कहा कि कोरोना महामारी के बाद सोशल मीडिया का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। पिछले कुछ सालों में लोगों के पास ज्यादा समय था। इसका असर यह हुआ कि अब हर विषय पर लोगों की राय बहुत तेजी से सामने आती है और कलाकारों को लगातार आलोचना और टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है। रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि एक कलाकार को इस शोर से खुद को दूर रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Aniruddhacharya के दरबार में गूंजा पवन सिंह का नाम, महिला की कहानी सुन लोग रह गए दंग, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया से दूरी बनाना

रकुल प्रीत सिंह ने आगे कहा कि मानसिक रूप से मजबूत रहना आज के समय में कलाकारों के लिए बहुत जरूरी है। मुझे लगता है कि हर कलाकारों को अपने चारों ओर एक दीवार बनानी चाहिए, ताकि बाहरी नकारात्मकता सीधे उनके काम पर असर न डाल सके। कभी-कभी सोशल मीडिया से दूरी बनाना और ब्लाइंडर्स लगाकर सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना ही सही तरीका होता है।

Rakul preet singh social media trolling mental health statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2026 | 07:15 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Rakul Preet Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.