Raksha Bandhan: भाई–बहन के अटूट रिश्ते पर बनी ये 8 फिल्में, OTT पर जरूर देखें
Raksha Bandhan FIlms on OTT: भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए OTT पर कई शानदार फिल्में उपलब्ध हैं। हरे रामा हरे कृष्णा, सत्ते पे सत्ता, और हम साथ साथ हैं जैसे फिल्में भाईचारे को दर्शाती है।
- Written By: सोनाली झा
भाई–बहन के अटूट रिश्ते पर बनी ये फिल्में
Raksha Bandhan Special FIlms: रक्षाबंधन के खास मौके को भाई-बहन अपने तरीके से यादगार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस त्यौहार का मकसद केवल राखी बांधने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह दिन भाई–बहन के प्यार, त्याग और एकजुटता को सेलिब्रेट करने का दिन भी है। इस रक्षाबंधन, अगर आप अपने भाई या बहन के साथ समय बिताना चाहते हैं तो इन फिल्मों को साथ देखकर आप इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। ये फिल्में OTT प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध हैं और भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरती को बखूबी पर्दे पर उतारती हैं।
हरे रामा हरे कृष्णा इस समय नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। देवानंद और जीनत अमान की यह क्लासिक फिल्म एक भाई की अपनी बहन की तलाश और उसके नशे की लत से लड़ने की कहानी है। फिल्म में भावनाओं और रिश्तों की गहराई देखने को मिलती है, जो रक्षाबंधन के दिन देखने के लिए परफेक्ट है। सत्ते पे सत्ता को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म में सात भाइयों की कहानी है, जो एक-दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। भाईचारे, परिवार और साथ निभाने की भावना इस फिल्म का मुख्य तत्व है।
जिगरा और रक्षाबंधन
नेटफ्लिक्स पर जिगरा उपलब्ध है। आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर इस फिल्म में एक बहन अपने भाई की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यह फिल्म बहनों की ताकत और हिम्मत की मिसाल है। रक्षाबंधन ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 पर उपलब्ध है। अक्षय कुमार की यह फिल्म एक भाई की चार बहनों के प्रति जिम्मेदारी और उनके भविष्य को लेकर संघर्ष को दिखाती है। फिल्म में भावनाओं का गहरा रंग है और यह पारिवारिक दर्शकों के लिए उपयुक्त है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
भाग मिल्खा भाग और फिजा
भाग मिल्खा भाग जिओ हॉटस्टार पर अवेलेबल है। फरहान अख्तर और दिव्या दत्ता की यह फिल्म भाई–बहन के गहरे रिश्ते को दर्शाती है। मिल्खा सिंह की बायोपिक में बहन का समर्थन और स्नेह प्रेरणादायक है। ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर फिजा उपलब्ध है। करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन के अभिनय से सजी यह फिल्म एक बहन की अपने लापता भाई को ढूंढने की कहानी है, जिसमें भावनात्मक गहराई है।
ये भी पढ़ें- AI से बदला ‘रांझणा’ का क्लाइमैक्स, आनंद एल राय के समर्थन में उतरे फरहान अख्तर
सरबजीत और हम साथ साथ हैं
सरबजीत इस समय प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। असली घटना पर आधारित यह फिल्म सरबजीत और उसकी बहन दलबीर कौर की कहानी है। ऐश्वर्या राय का दमदार अभिनय भाई के लिए बहन के संघर्ष को दर्शाता है। उस रक्षाबंधन पर अपने परिवार के साथ बैठकर हम साथ साथ हैं जरूर आप देखिए। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। राजश्री प्रोडक्शन की इस पारिवारिक फिल्म में भाइयों और बहन के रिश्ते को बहुत प्यार से दिखाया गया है। यह फिल्म परिवार के साथ बैठकर देखने के लिए बिल्कुल सही है।
