राखी सावंत (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: ‘बिग बॉस’ टीवी शो से इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाने वाली राखी सावंत का जन्म 25 नवंबर 1978 को महाराष्ट्रीयन परिवार में मुंबई में हुआ था। राखी सावंत आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही है। राखी का असली नाम नीरू भेड़ा है। राखी सावंत टीवी ही नहीं कई फिल्मों में भी अदाकारा नजर आ चुकी हैं। राखी की पॉपुलैरिटी देखते हुए नेशनल चैनल पर उनका भव्य तरीके से स्वयंवर रचा गया था। यह शो दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
राखी सावंत का बचपन बेहद बदहाली में बीता था। यही वजह है कि 10 साल की उम्र से ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। 10 साल की उम्र में राखी ने अनिल अंबानी और टीना अंबानी की शादी में खाना सर्व करने का काम किया था। इस काम के लिए उन्हें 50 रुपए मेहनताना मिला था। इसके बाद 11 साल की उम्र राखी ने जब एक डांडिया इवेंट में हिस्सा लेना चाहा, तो उनकी मां ने उन्हें खूब मारा और उनके बाल काट दिए।
राखी सावंत को इस बात से बेहद सदमा लगा और उन्होंने ठान लिया कि वो पेरेंट्स की मर्जी के खिलाफ जाकर ही काम करेंगी। राखी ने मुंबई के विले पार्ले में स्थित गोकलीबाई हाई स्कूल से स्कूलिंग की। इसके बाद मिठीबाई कॉलेज में दाखिल लिया। इसी दौरान उन्होंने फिल्मी दुनिया में जगह बनाने की ठानी और कुछ निर्माताओं को अप्रोज करना शुरू किया लेकिन रिजेक्ट हो गईं।
ये भी पढ़ें- वरुण धवन ने पूछ लिया सामंथा से ऐसा सवाल
राखी सावंत ने रिजेक्शन के चलते कॉस्मैटिक सर्जरी से अपने चेहरे और शरीर को सुधारा था। इसके बाद साल 1997 में आई फिल्म अग्रिचक्र से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ‘जोरू का गुलाम’, ‘ये रास्ते हैं प्यार के’, ‘जिस देश में गंगा रहता है’ जैसी फिल्मों में राखी ने काम किया था। साल 2003 में मोहब्बत है मिर्ची गाने ने एक्ट्रेस की किस्मत पलट दी थी।
राखी सावंत इसके बाद मस्ती और मैं हूं ना जैसी फिल्मों में भी छोटे-मोटे रोल करती नजर आईं। साल 2006 में बिग बॉस के पहले सीजन में वह टॉप फॉर फाइनलिस्ट तक पहुंची थी। राखी सावंत अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं। राखी तीन साल तक डांसर अभिषेक अवस्थी के साथ रिलेशनशिप में रहीं। इसके बाद नेशनल टेलीविजन पर एक्ट्रेस का स्वयंवर में उन्होंने इलेश परुजनवाला से सगाई की, लेकिन फिर रिश्ता तोड़ दिया।
साल 2022 में राखी सावंत ने खुलासा किया था कि वह आदिल दुर्रानी को डेट कर रही हैं। सोशक मीडिया पर दोनों के निकाह की फोटोज भी सामने आई थीं। राखी ने बताया था की उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया था और अपना नाम फातिमा रख लिया था। हालांकि दोनों का रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए। राखी ने मारपीट और अन्य आरोप लगाकर आदिल दुर्रानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत थी।
ये भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का दुबई वाला घर अंदर से दिखता है आलिशान