Rakhi Sawant: पाकिस्तान नहीं भारत आएंगी राखी सावंत, 6 दिन बाद दर्ज करना है बयान
Rakhi Sawant In India's Got Latent Controversy: पाकिस्तान जाकर शादी करने की राखी सावंत की ख्वाहिश अभी जल्द पूरी नहीं होगी, उन्हें पहले भारत आना पड़ेगा। महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को तलब किया है
- Written By: अनिल सिंह
इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के लपेटे में राखी सावंत
India’s Got Latent Controversy: पाकिस्तान जाकर शादी करने की राखी सावंत की ख्वाहिश अभी जल्द पूरी नहीं होगी, उन्हें पहले भारत आना पड़ेगा। आपको बता दें कि वह कई दिनों से दुबई में रह रही हैं। भारत आते ही राखी सावंत की मुश्किल बढ़ने वाली है। इंडियाज गॉट लैटेंट में उनका नाम सामने है तो वहीं उन पर भारत में भी कई मामले चल रहे हैं। इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद में राखी सावंत का नाम भी जुड़ गया है। महाराष्ट्र के साइबर सेल ने राखी सावंत को तलब किया है और उनका भी बयान दर्ज किया जाएगा। समय रैना के शो में राखी सावंत भी पैनलिस्ट बनी थी। उस एपिसोड में आशीष सोलंकी, महेश सिंह, यशराज और बलराज घई भी नजर आए थे।
समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील टिप्पणी करने की वजह से शो विवादों में घिर गया है। समय रैना, आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहाबादिया पर गुवाहाटी में एफआईआर भी दर्ज हुई है। हालांकि उस अब मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की जा रही है। इनके खिलाफ महाराष्ट्र में भी मामला दर्ज हुआ है और सभी के बयान दर्ज करने की तैयारी पुलिस कर रही है। इसी बीच राखी सावंत को भी महाराष्ट्र साइबर सेल की तरफ से बयान दर्ज करने के लिए समन भेजा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Bigg Boss Marathi 6: कनफेशन रूम में फटकार, फिर धक्के देकर किया एग्जिट, राखी की विदाई पर उठे सवाल
राखी सावंत का बड़ा आरोप, बोलीं- कपिल शर्मा ने खुद करवाई कैफे पर फायरिंग, बदनाम हो रहा बिश्नोई गैंग
रात 2 बजे सना खान के पति को मैसेज करती हैं राखी सावंत, नमाज से लेकर रोजा तक एक्ट्रेस ने किया खुलासा
धर्म बदलकर बनीं मुस्लिम, दो टूटी शादियों का झेला दर्द, फिर पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर पर दिल हार बैठी एक्ट्रेस
ये भी पढ़ें- Jannat Zubair: सलमान खान के शो बिग बॉस को हर साल क्यों ठुकराती हैं जन्नत जुबैर
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार महाराष्ट्र साइबरसेल ने राखी सावंत को इंडियाज गॉट लैटेंट के चल रहे विवाद को लेकर 27 फरवरी 2025 को अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। साइबर सेल ने यूट्यूबर आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहाबादिया को भी पूछताछ के लिए सामान भेजा हुआ है। उन्हें 24 फरवरी को साइबर सेल के सामने उपस्थित होना है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने जानकारी दी है कि कॉमेडियन समय रैना को भी साइबर सेल के सामने पेश होने के लिए कहा गया है, जबकि समय रैना ने 17 मार्च तक की मोहलत मांगी है। जिसे अधिकारियों ने ठुकरा दिया और उन्हें 10 मार्च को साइबर सेल के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है। समय रैना इस समय कनाडा के टूर पर हैं।
