Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या राखी सावंत के पति आदिल खान की होगी जेल से रिहाई? आज होगा फैसला

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Feb 15, 2023 | 11:38 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) इनदिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्ख़ियों में बनी हुई है। राखी ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी  पर कई आरोप लगाए है। वहीं, आज आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) की जमानत पर दिंडोशी कोर्ट में सुनवाई होगी। राखी की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने मंगलवार को हुई सुनवाई के बारे में ऑनलाइन वेबसाइट ई-टाइम्स टीवी को जानकारी दी थी। 

वकील ने कहा था कि, “राज्य ने मजिस्ट्रेट द्वारा सुनाए गए न्यायिक हिरासत के आदेश के खिलाफ पुनरीक्षण (रिकन्सिडर)आवेदन दायर किया था। सत्र न्यायालय ने मजिस्ट्रेट को कल (15 फरवरी) तक कोई आदेश पारित नहीं करने का निर्देश दिया है। आज सुबह 11 बजे डिंडोशी कोर्ट में सुनवाई है। स्टेट ने पुलिस हिरासत मांगी है और इस बारें में आज फैसला होगा।”

सम्बंधित ख़बरें

‘हमारे पेट पर मारी लात’- शर्म करो, तमन्ना भाटिया को राखी सावंत ने मारा ताना

Rakhi Sawant: पाकिस्तान नहीं भारत आएंगी राखी सावंत, 6 दिन बाद दर्ज करना है बयान

एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 377, 406, 323,504, 506 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। इससे पहले राखी की वकील ने कहा था, “एक्ट्रेस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और उसने आदिल खान के खिलाफ जो भी आरोप लगाए हैं, वे सबूतों के समर्थन में हैं। आदिल ने राखी के अकाउंट से काफी पैसे निकाले है। वहीं, जब राखी मराठी बिग बॉस में थी, तब आदिल का किसी और लड़की के साथ चक्कर भी था। राखी के पास सभी सबूत है।  राखी के पास उन पर हुए सभी हमलों के फोटोग्राफिक सबूत हैं और इन के अलावा आदिल पर अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप भी लगाया गया है।”

पिछले कई दिनों से राखी सावंत (Rakhi Sawant) , आदिल को लेकर कई बड़े खुलासे कर रही है। खबर मिली है कि, एक  ईरानी महिला ने  आदिल पर शादी के बहाने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला ने दावा किया है कि, वे मैसूर में एक साथ थे।

खबरों के मुताबिक, उसने मैसूर के वीवी पुरम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। इतना ही नहीं ईरानी महिला ने यह भी दावा किया कि आदिल के कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध थे।

Rakhi sawant controversy will actress husband adil khan durrani will get bailed today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 15, 2023 | 11:38 AM

Topics:  

  • Rakhi Sawant Controversy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.