-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rakhi Sawant Controversy Will Actress Husband Adil Khan Durrani Will Get Bailed Today
क्या राखी सावंत के पति आदिल खान की होगी जेल से रिहाई? आज होगा फैसला
- Written By: काजल चोपड़े

मुंबई: एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) इनदिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्ख़ियों में बनी हुई है। राखी ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर कई आरोप लगाए है। वहीं, आज आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) की जमानत पर दिंडोशी कोर्ट में सुनवाई होगी। राखी की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने मंगलवार को हुई सुनवाई के बारे में ऑनलाइन वेबसाइट ई-टाइम्स टीवी को जानकारी दी थी।
वकील ने कहा था कि, “राज्य ने मजिस्ट्रेट द्वारा सुनाए गए न्यायिक हिरासत के आदेश के खिलाफ पुनरीक्षण (रिकन्सिडर)आवेदन दायर किया था। सत्र न्यायालय ने मजिस्ट्रेट को कल (15 फरवरी) तक कोई आदेश पारित नहीं करने का निर्देश दिया है। आज सुबह 11 बजे डिंडोशी कोर्ट में सुनवाई है। स्टेट ने पुलिस हिरासत मांगी है और इस बारें में आज फैसला होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 377, 406, 323,504, 506 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। इससे पहले राखी की वकील ने कहा था, “एक्ट्रेस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और उसने आदिल खान के खिलाफ जो भी आरोप लगाए हैं, वे सबूतों के समर्थन में हैं। आदिल ने राखी के अकाउंट से काफी पैसे निकाले है। वहीं, जब राखी मराठी बिग बॉस में थी, तब आदिल का किसी और लड़की के साथ चक्कर भी था। राखी के पास सभी सबूत है। राखी के पास उन पर हुए सभी हमलों के फोटोग्राफिक सबूत हैं और इन के अलावा आदिल पर अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप भी लगाया गया है।”
पिछले कई दिनों से राखी सावंत (Rakhi Sawant) , आदिल को लेकर कई बड़े खुलासे कर रही है। खबर मिली है कि, एक ईरानी महिला ने आदिल पर शादी के बहाने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला ने दावा किया है कि, वे मैसूर में एक साथ थे।
खबरों के मुताबिक, उसने मैसूर के वीवी पुरम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। इतना ही नहीं ईरानी महिला ने यह भी दावा किया कि आदिल के कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध थे।
Rakhi sawant controversy will actress husband adil khan durrani will get bailed today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














