राखी सावंत का बड़ा आरोप, बोलीं- कपिल शर्मा ने खुद करवाई कैफे पर फायरिंग, बदनाम हो रहा बिश्नोई गैंग
Rakhi Sawant Claims: राखी सावंत ने कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर हुई फायरिंग को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि कैफे को मशहूर करने के लिए कपिल ने खुद यह सब करवाया।
- Written By: सोनाली झा
राखी सावंत और कपिल शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rakhi Sawant shocking Claim On Kapil Sharma: टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में कनाडा में उनके रेस्टोरेंट पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने फैंस और इंडस्ट्री को चौंका दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक महीने के भीतर दो बार गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम भी इस मामले से जोड़ा गया। हालांकि अब इस पूरे विवाद में राखी सावंत के एक बयान ने नया मोड़ ला दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने कपिल शर्मा को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में राखी ने कहा कि कपिल शर्मा अपने रेस्टोरेंट को मशहूर बनाने के लिए खुद ही यह सब करवा रहे हैं। राखी ने कहा कि क्या हमारे बिश्नोई भाई इतने फालतू हैं कि किसी के भी घर या कैफे पर गोली चलाने निकल जाएंगे? कपिल शर्मा अपना कैफे हिट बनाने के लिए खुद गोलीबारी करवा रहे हैं।
राखी सावंत ने किया रिएक्ट
राखी सावंत ने यह भी कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम बेवजह बदनाम किया जा रहा है और यह सब सस्ती पब्लिसिटी का हिस्सा हो सकता है। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे राखी का एक और विवादित स्टंट बता रहे हैं, तो कुछ इसे बेहद गंभीर आरोप मान रहे हैं। गौरतलब है कि पहले वायरल हुए एक ऑडियो में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर ने कथित तौर पर सलमान खान का समर्थन करने वालों को धमकी दी थी। कपिल शर्मा का नाम भी इसी संदर्भ में चर्चा में आया था। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
सलमान खान को बताती रही हैं अपना भाई
राखी सावंत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह सलमान खान को अपना भाई बताती रही हैं और अब बिश्नोई गैंग के लोगों को भी ‘भाई’ कहकर संबोधित कर रही हैं। हाल ही में अपने नए लुक और हेयरस्टाइल को लेकर भी वह लाइमलाइट में थीं। फिलहाल कपिल शर्मा या उनकी टीम की ओर से राखी सावंत के इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला संवेदनशील है और जांच एजेंसियां पहले से ही फायरिंग की घटनाओं की पड़ताल कर रही हैं। ऐसे में सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
