Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पर्दे पर फिर दिखेगी 26/11 की कहानी, राकेश मारिया की बायोपिक में जॉन अब्राहम

26/11 की कहानी एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिलेगी। राकेश मारिया की बायोपिक में जॉन इब्राहिम का नाम जुड़ चुका है। इसकी शूटिंग 2025 में जून के आसपास शुरू की जाएगी चलिए जानते हैं। फिल्म से जुड़ी अपडेट।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Dec 27, 2024 | 05:05 PM

राकेश मारिया की बायोपिक में होंगे जॉन अब्राहम

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले ने देशवासियों को दहला दिया था। इस हमले को पाकिस्तान में बैठे मास्टरमाइंड ने अंजाम दिया था। सभी आतंकी मारे गए। अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था, जिसे बाद में फांसी की सजा हुई। 26/11 की कहानी और मुंबई ब्लास्ट की कहानी पर आधारित राकेश मारिया की बायोपिक बनने जा रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जॉन अब्राहिम इस बायोपिक में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

जॉन अब्राहिम दमदार एक्शन हीरो के तौर पर पहचाने जाते हैं। उन्होंने पहले भी फिल्मों में पुलिस की जबरदस्त भूमिका निभाई है। बाटला हाउस एनकाउंटर फिल्म में उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया था। जबकि शाहरुख खान की फिल्म पठान में वह विलेन की भूमिका में नजर आए और उसके बावजूद उन्होंने दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह से कामयाबी हासिल की। अब एक बार फिर दर्शक उन्हें पुलिस के किरदार में देखेंगे। जिसमें वह सुपर कॉप राकेश मारिया के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के नाम का भी ऐलान नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाने के लिए ग्लानि महसूस कर रहे हैं वीर दास…

पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि जॉन इब्राहिम जल्दी भारतीय पुलिस अधिकारी राकेश मारिया के किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है कि राकेश मारिया की बायोपिक में 1993 में हुए बम धमाके और 26/11 हमले को सुलझाने के उनके सफर को दिखाया गया है। राकेश मारिया मुंबई के सबसे फेमस पुलिस अधिकारियों में से एक हैं। राकेश मारिया ने भारत में हुए आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि राकेश मारिया पर बनने वाली बायोपिक की शूटिंग 2025 के सेकंड हाफ में शुरू होगी। मतलब फिल्म की शूटिंग जून 2025 के आसपास शुरू होगी। फिल्म की शूटिंग को जल्दी निपटाया जाएगा और इसे 26 जनवरी या फिर 15 अगस्त के मौके पर 2026 में रिलीज किए जाने का प्लान बनाया गया है।

Rakesh maria biopic john abraham to play key role in story of 26 11 attacks and mumbai blast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 27, 2024 | 05:05 PM

Topics:  

  • John Abraham

सम्बंधित ख़बरें

1

संजय दत्त जैसे लुक की तलाश में मिले जॉन अब्राहम, हीरो ही नहीं विलेन बनकर भी मचाया तहलका

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.