राकेश बेदी ने रैम्प वॉक से लूटी महफिल, पाउट देख हैरान हुए राकेश रोशन, वीडियो हुआ वायरल
Dhurandhar 2 Actor Rakesh Bedi Ramp Walk: ‘धुरंधर 2’ में जमील जमाली बनकर छाए राकेश बेदी अब रैम्प वॉक से सुर्खियों में हैं। उनका कॉन्फिडेंस देख फैंस हैरान और खुश नजर आ रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
राकेश बेदी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rakesh Bedi Seen Doing Ramp Walk: ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद फिल्म के कलाकार लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म ने न सिर्फ कहानी बल्कि किरदारों के जरिए भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। इन्हीं किरदारों में से एक है पाकिस्तानी राजनेता ‘जमील जमाली’, जिसे राकेश बेदी ने शानदार तरीके से निभाया है।
अब राकेश बेदी अपने एक नए अंदाज को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उनका एक रैम्प वॉक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका आत्मविश्वास देखने लायक है। इस दौरान उनके साथ राकेश रोशन भी नजर आए, जो उनके अंदाज को देखकर खुद हैरान रह गए।
पूरे स्वैग के साथ रैम्प वॉक करते दिखे राकेश बेदी
वीडियो में राकेश बेदी पूरे स्वैग के साथ रैम्प पर चलते दिख रहे हैं। कभी वह कमर पर हाथ रखकर पोज देते हैं, तो कभी पाउट बनाकर कैमरे को एक्सप्रेशन देते नजर आते हैं। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
राकेश बेदी के इस वीडियो पर यूजर्स के मजेदार और इमोशनल रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “हमारे लिए वह हमेशा दिलरूबा ही रहेंगे,” वहीं दूसरे ने कहा, “जमील साहब की 45 साल की मेहनत अब रंग लाई है।” कई फैंस का मानना है कि जो पहचान उन्हें इतने सालों में नहीं मिली, वह आदित्य धर की इस फिल्म ने दिला दी।
वहीं कुछ लोग राकेश रोशन के लुक को लेकर भी हैरानी जता रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हो गया है।
ये भी पढ़ें- ‘द केरल स्टोरी 2’ ओटीटी पर कब होगी रिलीज? जानिए कहां देख पाएंगे ये विवादित हिट फिल्म
‘धुरंधर 2’ की सफलता पर राकेश बेदी ने दिया श्रेय
एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने अपनी इस सफलता का श्रेय निर्देशक आदित्य धर को दिया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से एक अच्छे मौके का इंतजार कर रहे थे, जैसे क्रिकेट में कोई बल्लेबाज ‘लूज बॉल’ का इंतजार करता है। उनके मुताबिक, आदित्य धर ने उन्हें वही मौका दिया और उन्होंने उसे छक्के में बदल दिया। फिलहाल, ‘धुरंधर 2’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, बल्कि कलाकारों के करियर को भी नई ऊंचाई दी है।
