‘भूत बंगला’ की शूटिंग के बीच टूटा राजपाल यादव का दिल, पिता के निधन के बाद भी नहीं छोड़ा काम
Rajpal Yadav ने खुलासा किया कि ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था। इस दुख के बावजूद उन्होंने काम जारी रखा। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के साथ काम करना उनके लिए खास अनुभव रहा।
- Written By: सोनाली झा
राजपाल यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Rajpal Yadav Emotional Story: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ जहां वह फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक भावुक किस्सा सामने आया है, जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया। राजपाल यादव ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में खुलासा किया कि ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान उनके पिता गंभीर रूप से बीमार हो गए थे।
राजपाल यादव ने बताया कि उस समय एक तरफ फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तो दूसरी तरफ उनके पिता अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। कुछ ही दिनों बाद उनके पिता का निधन हो गया, जिसने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। इस गहरे दुख के बावजूद राजपाल यादव ने खुद को संभाला और शूटिंग पर लौट आए। उन्होंने बताया कि सेट पर माहौल इतना जीवंत और हंसाने वाला था कि कुछ समय के लिए वह अपना दुख भूल जाते थे।
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के साथ खास अनुभव
राजपाल यादव के मुताबिक, यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक इमोशनल सफर बन गई। राजपाल यादव ने यह भी बताया कि सालों बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इन दोनों के साथ काम करने से भूख मिटती नहीं, बल्कि और बढ़ जाती है, यानी काम करने का उत्साह और भी बढ़ जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Dhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
माधुरी दीक्षित से मिलकर भावुक हुईं वामिका गब्बी, शेयर किया खास फैन-गर्ल मोमेंट, बोलीं- बचपन का सपना हुआ पूरा
गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के तलाक पर माधुरी ग्रोवर का बड़ा खुलासा, बोलीं- सच सिर्फ वही दोनों जानते हैं
पहली मुलाकात में फाड़ी गई शर्ट
राजपाल यादव ने एक पुराना दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार प्रियदर्शन से मिलने गए थे, तो डायरेक्टर ने अचानक उनकी शर्ट पकड़कर फाड़ दी और उन्हें एक सीन करने के लिए कहा। शुरुआत में यह उन्हें अजीब लगा, लेकिन बाद में वही उनके किरदार की खास पहचान बन गया। फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
भूत बंगला के स्टार कास्ट
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और मनोरंजन करने के लिए तैयार है। राजपाल यादव की यह कहानी दिखाती है कि एक कलाकार अपने निजी दुखों के बावजूद अपने काम के प्रति कितना समर्पित रहता है। उनकी यह इमोशनल यात्रा फैंस के दिलों को छू रही है और ‘भूत बंगला’ को लेकर उत्साह और भी बढ़ा रही है।
