राजकुमार राव का कोर्ट में सरेंडर, 8 साल पुराने मामले में जेल की बजाए मिली बेल
Rajkummar Rao: साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म बहन होगी तेरी को लेकर एक्टर राजकुमार विवादों में फंसे थे। लेकिन अब 8 साल बाद कोर्ट में उन्होंने सरेंडर किया है, तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
- Written By: स्नेहा मौर्या
राज कुमार राव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rajkummar Rao Controversy: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार किसी नई फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि साल 2017 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ से जुड़े पुराने विवाद के कारण। अभिनेता ने 28 जुलाई को जालंधर की एक अदालत में आत्मसमर्पण किया, जहां उन पर धार्मिक भावनाएं को आहत करने का आरोप लगा था।
दरअसल, फिल्म के एक डिजिटल पोस्टर में राजकुमार राव भगवान शिव के रूप में एक सिल्वर बाइक पर बैठे हुए नजर आए थे। उनके सिर पर चंद्रमा, गले में रुद्राक्ष की माला और शरीर पर नीला रंग भी साफ दिखाई दे रहा था। इस दृश्य को लेकर जालंधर में धार्मिक संगठनों ने नाराजगी जताई थी और इसे हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बताया था।
राजकुमार राव पर लगा था ये आरोप
इस मामले की शिकायत हिंदू नेता और फिल्म निर्माता इशांत शर्मा ने 2017 में जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 में दर्ज कराई थी। उन्होंने दावा किया कि फिल्म ने भगवान शिव को “अपमानजनक” रूप में दिखाया है, जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
सम्बंधित ख़बरें
इंजीनियरिंग छोड़कर बने सुपरस्टार, चांद पर भी बनाई थी अपनी पहचान, जानें Sushant Singh Rajput की जिंदगी के पहलू
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
बढ़ते विवाद को देखते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने निर्माताओं को विवादित सीन को हटाने की सलाह दी थी। खासतौर पर वह सीन जिसमें भगवान शिव का रूप धारण किए राजकुमार राव बाइक से गिरते हैं। हालांकि, बाद में फिल्म को U/A सर्टिफिकेट के साथ बिना किसी कट के रिलीज कर दिया गया।
साल 2017 में रिलीज हुई थी फिल्म
आपो बता दें, ‘बहन होगी तेरी’ फिल्म 9 जून 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। फिल्म ने दुनियाभर में महज 3.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से नेगेटिव प्रतिक्रिया मिली थी।
ये भी पढ़ें- ‘पगड़ी ने जिंदगी बदल दी…’ राज कुंद्रा फिल्म ‘मेहर’ में अपने रोल से हुए भावुक
फिल्म के निर्देशक अजय के. पन्नालाल और निर्माता टोनी डिसूजा को पहले ही मुंबई में गिरफ्तार किया जा चुका था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। अब राजकुमार राव ने भी कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कोर्ट में पेश होकर सशर्त जमानत ले ली है। फिलाहाल अबतक अभिनेता ने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, लेकिन यह मामला अब एक बार फिर सुर्खियों में है।
आखिरी बार ‘मालिक’ में दिखे थे एक्टर
इन सबके बीच अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में अभिनेता की फिल्म मालिक रिलीज हुई थी। जिसमें राजकुमार राव एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई दिए थे और इसमें उनके साथ मानुषी छिल्लर और मेधा शंकर भी नजर आई थीं।
