Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चुपके-चुपके शादी कर गए रजत दलाल, समंदर किनारे दुल्हन संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, फैंस रह गए दंग

Rajat Dalal Wedding: रियलिटी शो स्टार रजत दलाल ने अचानक शादी कर फैंस को चौंका दिया। वेडिंग फोटोज शेयर कर दुल्हन की झलक दिखाई। हाल ही में चाहत पांडे संग रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी थी।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Mar 29, 2026 | 02:55 PM

रजत दलाल की शादी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rajat Dalal Gets Married: रियलिटी शो ‘द 50’ के चर्चित कंटेस्टेंट रजत दलाल ने अचानक शादी कर सभी को हैरान कर दिया है। बिना किसी पूर्व जानकारी के उन्होंने सीधे अपनी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं, जिसके बाद फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों के बीच हलचल मच गई।

रजत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की चार तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उन्होंने अपनी दुल्हन की पहली झलक भी दिखाई। हालांकि, उन्होंने अपनी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। इन तस्वीरों के साथ रजत ने कैप्शन में लिखा, “जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत,” जो उनकी नई जिंदगी की ओर इशारा करता है।

रजत दलाल ने वेडिंग फोटोज शेयर फैंस को किया हैरान

जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया। उनके करीबी दोस्तों और कई सेलेब्स ने उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं। कुछ लोग इस खबर से चौंक गए, क्योंकि रजत ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा काफी प्राइवेट रखा है।

सम्बंधित ख़बरें

पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 10वें दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा सकी फिल्म

Dhurandhar 2 Controversy: धुरंधर 2 की गूंज पाकिस्तान तक, ल्यारी के लोगों ने मांगा फिल्म के मुनाफे में हिस्सा

निक जोनस और मालती संग क्वालिटी टाइम, प्रियंका चोपड़ा की ‘रैंडम मार्च’ फोटो डंप ने जीता फैंस का दिल

Dhurandhar 2 Party: पार्टी में छाए रणवीर सिंह और संजय दत्त, वायरल वीडियो में दिखी शानदार केमिस्ट्री


दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में रजत दलाल का नाम टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे के साथ जोड़ा जा रहा था। शो के दौरान दोनों के बीच खास बॉन्ड देखने को मिला था, जिससे दर्शकों को उनके रिलेशनशिप की उम्मीद भी थी। हालांकि, रजत ने इन सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था।

चाहत को डेट करने पर तोड़ी थी चुप्पी

उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि वह चाहत पांडे को कभी डेट या शादी नहीं कर सकते। अपनी पारिवारिक मान्यताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया था कि वह अपनी ही कम्युनिटी में शादी करना चाहते हैं। इसके बावजूद शो के कुछ पलों में उनकी चाहत के प्रति सॉफ्टनेस जरूर नजर आई थी, जिसे दर्शकों ने नोटिस किया।

ये भी पढ़ें- पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 10वें दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा सकी फिल्म

एक एपिसोड में तो रजत की जलन भी सामने आई थी, जब उन्होंने चाहत से किसी और कंटेस्टेंट को गले लगाने पर सवाल किया था। हालांकि, शो के बाद उन्होंने साफ कर दिया कि उनके और चाहत के बीच अब कोई संपर्क नहीं है और भविष्य में भी मिलने की संभावना बेहद कम है।

अब रजत दलाल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं और फैंस उनकी दुल्हन के बारे में और जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Rajat dalal secret wedding beach photos with bride fans shocked romantic pics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2026 | 02:55 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.