- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajat Dalal Secret Wedding Beach Photos With Bride Fans Shocked Romantic Pics
चुपके-चुपके शादी कर गए रजत दलाल, समंदर किनारे दुल्हन संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, फैंस रह गए दंग
Rajat Dalal Wedding: रियलिटी शो स्टार रजत दलाल ने अचानक शादी कर फैंस को चौंका दिया। वेडिंग फोटोज शेयर कर दुल्हन की झलक दिखाई। हाल ही में चाहत पांडे संग रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी थी।
- Written By: स्नेहा मौर्या

रजत दलाल की शादी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rajat Dalal Gets Married: रियलिटी शो ‘द 50’ के चर्चित कंटेस्टेंट रजत दलाल ने अचानक शादी कर सभी को हैरान कर दिया है। बिना किसी पूर्व जानकारी के उन्होंने सीधे अपनी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं, जिसके बाद फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों के बीच हलचल मच गई।
रजत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की चार तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उन्होंने अपनी दुल्हन की पहली झलक भी दिखाई। हालांकि, उन्होंने अपनी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। इन तस्वीरों के साथ रजत ने कैप्शन में लिखा, “जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत,” जो उनकी नई जिंदगी की ओर इशारा करता है।
रजत दलाल ने वेडिंग फोटोज शेयर फैंस को किया हैरान
जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया। उनके करीबी दोस्तों और कई सेलेब्स ने उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं। कुछ लोग इस खबर से चौंक गए, क्योंकि रजत ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा काफी प्राइवेट रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘धुरंधर’ के बाद अब साउथ में दहाड़ेंगे रहमान डकैत, ‘महाकाली’ से खौफनाक लुक वायरल, फैंस का बढ़ा क्रेज
RCB की जीत के बाद विराट का दिखा रोमांटिक अंदाज, भरे स्टेडियम में अनुष्का को दिया फ्लाइंग किस, शर्म से हुईं लाल
Vijay Varma Series: ‘मटका किंग’ में दिखेगा मटका जुए का साम्राज्य, विजय वर्मा निभाएंगे दमदार किरदार
पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 10वें दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा सकी फिल्म
दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में रजत दलाल का नाम टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे के साथ जोड़ा जा रहा था। शो के दौरान दोनों के बीच खास बॉन्ड देखने को मिला था, जिससे दर्शकों को उनके रिलेशनशिप की उम्मीद भी थी। हालांकि, रजत ने इन सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था।
चाहत को डेट करने पर तोड़ी थी चुप्पी
उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि वह चाहत पांडे को कभी डेट या शादी नहीं कर सकते। अपनी पारिवारिक मान्यताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया था कि वह अपनी ही कम्युनिटी में शादी करना चाहते हैं। इसके बावजूद शो के कुछ पलों में उनकी चाहत के प्रति सॉफ्टनेस जरूर नजर आई थी, जिसे दर्शकों ने नोटिस किया।
ये भी पढ़ें- पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 10वें दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा सकी फिल्म
एक एपिसोड में तो रजत की जलन भी सामने आई थी, जब उन्होंने चाहत से किसी और कंटेस्टेंट को गले लगाने पर सवाल किया था। हालांकि, शो के बाद उन्होंने साफ कर दिया कि उनके और चाहत के बीच अब कोई संपर्क नहीं है और भविष्य में भी मिलने की संभावना बेहद कम है।
अब रजत दलाल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं और फैंस उनकी दुल्हन के बारे में और जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Rajat dalal secret wedding beach photos with bride fans shocked romantic pics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या भाजपा और पटेल के दबाव में झुके जय पवार? सुनील तटकरे ने बताया प्रेस कॉन्फ्रेंस टालने का असली सच
Mar 29, 2026 | 04:36 PMचंद्रपुर मनपा में ‘टेंडर टेररिज्म’ का आरोप, पूर्व आयुक्त के कार्यकाल की जांच के आदेश
Mar 29, 2026 | 04:33 PMसरकारी जमीन पर रहने वालों को मिलेंगे हक के पट्टे, अब कोई नहीं रहेगा बेघर: बावनकुले
Mar 29, 2026 | 04:27 PMछत्रपति संभाजीनगर में अमानवीयता: 32 वर्षीय युवक को अगवा कर खेत में ले गए हमलावर, गुप्तांग काटकर सड़क पर फेंका
Mar 29, 2026 | 04:26 PM‘धुरंधर’ के बाद अब साउथ में दहाड़ेंगे रहमान डकैत, ‘महाकाली’ से खौफनाक लुक वायरल, फैंस का बढ़ा क्रेज
Mar 29, 2026 | 04:25 PMमहाराष्ट्र का मौसम: 4 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल
Mar 29, 2026 | 04:20 PMस्कूल हमले में 168 बच्चों की हुई थी मौत: ईरान ने अमेरिकी नौसेना अधिकारियों की फोटो जारी कर बताया युद्ध अपराधी
Mar 29, 2026 | 04:11 PMवीडियो गैलरी

रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM
वायरल होने का चक्कर पड़ा भारी! चलती कार पर स्टंट करते युवक को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
Mar 28, 2026 | 10:34 PM
PM बनते ही एक्शन! पूर्व प्रधानमंत्री के.पी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार
Mar 28, 2026 | 10:21 PM
‘देश के दो खलनायक…’ राम नवमी के कार्यक्रम में यह क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह?
Mar 28, 2026 | 10:06 PM
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM













