शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ से किया डेब्यू, एक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अब अपनी वाइफ की तरह सिनेमा जगत में डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्होंने लोहड़ी के खास मौके पर अपनी पंजाबी फिल्म 'मेहर' का ऐलान किया हैऔर यह फिल्म इसी साल 5 सितंबर को रिलीज होगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
राज कुंद्रा ने पंजाबी फिल्म 'मेहर' से की शुरुआत (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अब तक अपने विवादों को लेकर चर्चा में है। लेकिन हाल ही में एक अनाउंस से अपने फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, राज कुंद्रा अब अपनी वाइफ की तरह सिनेमा जगत में कदम रखने जा रहे हैं। वहीं उन्होंने ये जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके दी है।
दरअसल, राज कुंद्रा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोशन पोस्टर शेयर किया। जिसमें बताया कि वह जल्द ही पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ नामक एक नए प्रोजेक्ट के साथ अपनी शुरुआत कर रहे हैं। इस पोस्टर में जो वायस ओवर किया गया है उसमें बोला गया कि “कहानी सिर्फ हीरो की नहीं होती, जीरो की भी होती है।”
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
पोस्टर के साथ, कुंद्रा ने एक कैप्शन लिखा कि, “इस लोहड़ी पर, हम मेहर की घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं – रिश्तों, प्यार और जीवन की एक कहानी, जो हमें घेरने वाले आशीर्वाद से प्रेरित है। जैसा कि मेहर का मतलब आशीर्वाद है, हम विनम्रतापूर्वक इस विशेष यात्रा के लिए आपके प्यार और प्रार्थनाओं की कामना करते हैं। वाहे गुरु की मेहर हम सभी के साथ रहे क्योंकि हम इस दिल को छू लेने वाली कहानी को जीवंत करते हैं।” वहीं यह फिल्म इसी साल 5 सितंबर को रिलीज होगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘धुरंधर 2’ का क्रेज बरकरार, शिल्पा शेट्टी ने फैमिली संग देखा पेड प्रीव्यू, दिया दमदार रिव्यू
बिना अनुमति नाम-तस्वीर इस्तेमाल नहीं, शिल्पा शेट्टी मामले में उच्च न्यायालय का सख्त आदेश
पर्सनैलिटी राइट्स केस में शिल्पा शेट्टी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया अहम आदेश
मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहत के बाद अलग अंदाज में दिखे राज कुंद्रा, नई लग्जरी कार में शिल्पा संग VIDEO वायरल
इस घोषणा पर शानदार प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने उनकी तारीफ की है। साथ ही अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “ऑल द बेस्ट, कुकी।” बता दें, कुंद्रा ने 2023 में रिलीज होने वाली ‘UT69’ से अपने अभिनय की शुरुआत की। यह जेल में बिताए गए उनके समय पर आधारित एक कहानी थी। जिसमें वह मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
साल 2024 में कुंद्रा को कानूनी विवादों का करना पड़ा था सामना
हालांकि, राज कुंद्रा को हाल के वर्षों में कानूनी विवादों का सामना करना पड़ा है। कुंद्रा को 2021 में मुंबई पुलिस ने वयस्क सामग्री के उत्पादन और वितरण से जुड़े आरोपों में गिरफ्तार किया था, उन्होंने लगातार सभी आरोपों से इनकार किया है, यह कहते हुए कि उनके व्यवसाय वैध थे। हाल ही में मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में कुंद्रा ने अपने परिवार पर मीडिया कवरेज के प्रभाव के बारे में बात की था।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जिसमें उन्होंने कहा कि, “शिल्पा शेट्टी ने यहां अपने लिए इतना बड़ा नाम कमाया है, उन्होंने बहुत मेहनत की है। यह बहुत अनुचित है कि विवाद मेरा है, और आप मेरी पत्नी का नाम इसमें शामिल कर रहे हैं। क्यों? क्योंकि आपको क्लिकबेट मिलता है? आप व्यूज के लिए उनकी प्रतिष्ठा खराब कर रहे हैं। उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।”
