वो इंस्टाग्राम की ग्लिच होगी! विराट कोहली की एल्गोरिदम थ्योरी पर चला राहुल वैद्य का हथौड़ा
Rahul Vaidya Reaction On Virat Kohli: विराट कोहली की एल्गोरिदम वाली थ्योरी चर्चा में बनी हुई है, थ्योरी का मजाक बना रहा है, विराट ने राहुल वैद्य को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया तो राहुल बोले ये भी एल्गोरिदम का ही काम होगा।
- Written By: अनिल सिंह
Rahul Vaidya Reaction On Virat Kohli: विराट कोहली इस समय एल्गोरिदम थ्योरी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक फोटो को लाइक किया था, बाद में उन्होंने उस फोटो को अनलाइक कर दिया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। विराट कोहली द्वारा अवनीत कौर की लाइक की गई तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कॉमेंट्स करने लगे। मामला बढ़ता देख विराट कोहली ने सफाई जारी की और बता दिया कि फीड साफ करते वक्त एल्गोरिथम की वजह से फोटो लाइक हुई थी। इसके पीछे उनका कोई इरादा नहीं था, इसको लेकर कोई गलत धारणा ना बनाएं, आपकी समझ के लिए धन्यवाद। सोशल मीडिया पर उसके बाद विराट की एल्गोरिदम वाली थ्योरी वायरल हो गई। इसी बीच राहुल वैद्य ने भी विराट कोहली की एल्गोरिदम थ्योरी पर हथौड़ा चलाया है, खबर थी कि विराट कोहली ने राहुल वैद्य को ब्लॉक कर दिया है। अब राहुल वैद्य ने कहा है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया होगा यह भी इंस्टाग्राम की कोई ग्लिच होगी और एल्गोरिदम ने ऐसा किया होगा।
राहुल वैद्य ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नहीं दो वीडियो शेयर किया। उस वीडियो में विराट के बारे में राहुल वैद्य से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा सो गाइज विराट कोहली ने मुझे ब्लॉक नहीं किया जो मैंने आपको बताया था वह शायद इंस्टाग्राम की कोई ग्लिच होगी। विराट कोहली ने ब्लॉक नहीं किया होगा, इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम ने बोला होगा विराट को मैं तुम्हारी तरफ से राहुल वैद्य को ब्लॉक कर देता हूं।
ये भी पढ़ें- कौन हैं अभिनव अरोड़ा? रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में आने की वजह से हो रही छीछालेदर
दूसरे वीडियो में राहुल वैद्य बताते हैं ‘हाय गाइज’ आज के बाद ऐसा हो सकता है कि एल्गोरिदम ने बहुत सारे फोटोस लाइक कर दिए, लेकिन वह मैंने नहीं किए हैं, अगर आप लड़की हैं तो इसके लिए मुझे जिम्मेदार मत ठहराना, क्योंकि यह मेरी गलती नहीं है इंस्टाग्राम की गलती है। राहुल वैद्य का विराट कोहली पर तंज करता हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
