- Hindi News »
- Entertainment »
- Rahil Azam Says He Will Never Replay His Hatim Character Actor Makes Comeback With Aashaon Ka Sawera Dheere Dheere Se
राहिल आजम बोले- दोबारा नहीं कर सकता ‘हातिम’ का किरदार, ये है अहम वजह
बीते 20 साल से टीवी जगत में सक्रिय अभिनेता राहिल आजम ने स्टार भारत के न शो ‘आशाओं का सवेरा धीरे धीरे से’ दर्शकों के बीच अपनी वापसी की. शो में राहिल राघव नाम का एक मनोरंजक किरदार निभाते नजर आएंगे.
- Written By: आकाश जायसवाल

राहिल आजम (Photo Credits: Instagram)
मुंबई: बीते 20 साल से टीवी जगत में सक्रिय अभिनेता राहिल आजम ने स्टार भारत के न शो ‘आशाओं का सवेरा धीरे धीरे से’ दर्शकों के बीच अपनी वापसी की. शो में राहिल राघव नाम का एक मनोरंजक किरदार निभाते नजर आएंगे. अभिनेता ने हाल ही में नवभारत से हुई विशेष बातचीत में अपने इस शवो और अपने करियर को लेकर बातचीत की. पेश है इसके कुछ अंश…
- शो में आपका किरदार कितना अलग और दिल्चास्प होने वाला है?
शो में मेरे किरदार का नाम राघव है जोकि बेहद समझदार, परिवार से प्यार करने वाला और काफी नेचुरल है. इसे देखकर आपको ऐसा नहीं लगेगा कि आप कोई ड्रामा देख रहे हैं. कहानी में दिखाया गया कि लाख कोशिशों के बावजूद उसकी उसकी पत्नी से नहीं बन पाती है. राघव अपने इर्दगिर्द के लोगों को मोटीवेट करता है और बेहद दिलचस्प है.
- आपको इस शो की क्या बातें पसंद है जिसके चलते आपने इसे स्वीकार किया?
मैंने टीवी पर हर तरह का किरदार निभा लिया और अब मैं ये नहीं देखता कि कोई शो कितना सफल है या उसका किरदार कितना पॉपुलर है. मुझे ये किरदार काफी पॉजिटिव लगा. सच कहूं तो मैं मुंबई के बाहर शूट नहीं करना चाहता था. मुझे अगर डेली सोप ही करता है तो मैंने निर्णय कर लिया था कि मुंबई से बाहर नहीं जाऊंगा. इस शो के साथ मुझे वो मिला. इसके अलावा मुझे स्टार भारत के साथ काम करना था. मैंने स्टार वन के लिए कुछ शोज किये हैं. साथ ही मुझे काफी समय से स्वस्तिक प्रोडक्शन्स के साथ काम करना था.
- सोशल मीडिया पर बीते कुछ समय से ज्यादा सक्रिय नहीं हैं, इसकी कोई अहम वजह?
सच कहूं पहले मुझे इंस्टाग्राम चलाना ही नहीं आता था. मैंने इसके बाद थोड़े-बहुत रील्स बनाना शुरू किये. हालांकि मैं ये नहीं मानता कि सोशल मीडिया के चलते आपको काम मिलता है. पिछले 5 महीने से मेरा इंस्टाग्राम बंद है बावजूद इसके मैंने ये शो साइन किया. इंस्टाग्राम रील्स पर केवल आप वॉक करते हो जिसमें पीछे म्यूजिक है और उसे 2 मिलियन व्यूज हैं. इसमें आपका टैलेंट कहां है? मैं 2001 से इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं तो ये सोशल मीडिया मेरी प्रसिद्धि या टैलेंट को तय नहीं करेगा. हां ये प्रचार का एक बेहतर माध्यम जरूर है लेकिन इंस्टाग्राम आपका करियर नहीं बना सकता या आपको टैलेंट से नहीं भर सकता.
- आपके शो ‘हातिम’ को सर्वाधिक सफलता मिली थी और इसने आपकी पहचान भगी कायम की. अगर ये शो 2022 में रीमेक हो तो आप अपना ये हित किरदार दोहराना चाहेंगे?
जी नहीं, बिलकुल नहीं. मैंने उसे अब दोबारा नहीं करूंगा और ना ही मेरी हिम्मत होगी. मुग़ल-ए-जैम दोबारा कोई बना पाएगा? ऐसे शोज दोबारा नहीं बन सकते. मैंने जब उस शो पर काम शुरू किया था तब मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि ये टीवी के इतिहास में सबसे ज्यादा रिपीटेड शो बन जाएगा. मुझे लगता है कि दोबारा अपने इस किरदार को कभी दोहरा नहीं पाऊंगा.
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
इंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
Malmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
Rahil azam says he will never replay his hatim character actor makes comeback with aashaon ka sawera dheere dheere se
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
May 25, 2026 | 09:46 PMदादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMउत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
May 25, 2026 | 09:13 PMविदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
May 25, 2026 | 09:06 PMIPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
May 25, 2026 | 09:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM










