- Hindi News »
- Entertainment »
- Radhika Pandit Who Aspired To Become A Teacher Has Become An Actress Today Started With Nandgokula Serial
शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाली राधिका पंडित आज बन गई है अभिनेत्री, नंदगोकुला धारावाहिक से की थी शुरुआत
- Written By: संदीप पांडे

Photo- Instagram
मुंबई : राधिका पंडित (Radhika Pandit) एक भारतीय फिल्म (Indian Film) और पूर्व (Former) टेलीविजन (Television) अभिनेत्री (Actress) हैं। इनका जन्म 7 मार्च 1984 को बेंगलुरु (Bangalore), कर्नाटक (Karnataka) में कृष्णप्रसाद पंडित (Krishnaprasad Pandit) और मंगला पंडित (Mangala Pandit) के घर में हुआ था। अभिनेत्री को कन्नड़ सिनेमा (Kannada Cinema) में अभिनय के लिए जाना जाता है। राधिका पंडित अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरा करने के बाद उन्होंने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स की शिक्षा ली।
अदाकारा शिक्षक बनना चाहती थी, लेकिन उनकी पढ़ाई पूरी होने के बाद उनकी मुलाकात अशोक कश्यप से हुई जो कन्नड़ धारावाहिक ‘नंदगोकुला’ के निर्देशक थे। अभिनेत्री को इस धारावाहिक में ऑडिशन देने के लिए उनकी फ्रेंड ने उन्हें राजी किया था। बिना ऑडिशन दिए ही एक्ट्रेस को अभिनय करने के लिए प्रस्तावित किया गया। उसके बाद राधिका पंडित को सुमंगली धारावाहिक में देखा गया था। अभिनेत्री के सफल अभिनय को देखकर उनकी तस्वीरें पत्रिकाओं में छपने लगी। उसी वक्त फिल्म निर्देशक शशांक को अपनी फिल्म के लिए फीमेल लीड की तलाश थी।
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक उपचुनाव: दावणगेरे और बागलकोट में जारी कांटे की टक्कर, क्या जनता चुनेगी विरासत या नया चेहरा?
5 अप्रैल का इतिहास: कोरोना से दांडी मार्च तक, देश की एकता और इतिहास की बड़ी घटनाओं का दिन
1,100 ईमेल और हड़कंप! दिल्ली हाई कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मैसूर से गिरफ्तार
30 मार्च इतिहास: भारतीय सिनेमा का ऐतिहासिक दिन, सत्यजीत राय को मिला ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी अवार्ड’
जो राधिका पंडित की तस्वीरों को देखकर पूरा हो गई। जिसके बाद फिल्म निर्माता और निर्देशक ने अभिनेत्री को कास्ट के लिए सेलेक्ट किया। अभिनेत्री नंदगोकुला, कादंबरी टेलीविजन धारावाहिक में भी अपनी मुख्य भूमिका निभाई। राधिका पंडित ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म स्टार यश से शादी की। जिन्होंने फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ में अपने दमदार किरदार को निभाकर अपने प्रशंसकों के दिलों को जीत चुके है। अभिनेत्री कन्नड़ सिनेमा में कई रोल में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुकी है। दर्शक भी उनके अभिनय को खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री के सफल एक्टिंग के लिए उन्हें साल 2015 में बैंगलोर टाइम्स पोल ने कन्नड़ सिनेमा जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से उन्हें एक चुना था।
साल 2016 में विजया कर्नाटक ने भी उन्हें लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक चुना था। साल 2013 से 2014 तक अभिनेत्री को कर्नाटक सर्व शिक्षा अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया था। अदाकारा इसके अलावा नारियल तेल और ओर्रा ज्वैलरी जैसे ब्रांडों का विज्ञापन भी कर चुकी है। वो जिलेट के शेव इंडिया मूवमेंट का भी हिस्सा रहीं। राधिका पंडित ने साल 2008 से अपने फीचर फिल्म ‘मोगिना मनसु’ से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की।
इस फिल्म में उनके सफल अभिनय के लिए उन्हें कर्नाटक राज्य ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने फिल्म ‘लव गुरु’ और ‘कृष्णन लव स्टोरी’ में अपने अभिनय के लिए पुरस्कारों को जीता। इसके बाद वो फिल्म ‘हुदुगरू’, ‘ड्रामा’, ‘अधुरी’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज रामचारी’ में अपने सफल अभिनय से फिल्म को हिट बनाई। राधिका पंडित अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। अदाकारा आए दिन अपनी और अपने पति यश के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती है।
Radhika pandit who aspired to become a teacher has become an actress today started with nandgokula serial
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














