Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छोटी उम्र में ही बड़ी उड़ान भर चुकी है राधिका मदान, जन्मदिन पर जाने खास बातें

  • By सुनीता पांडे
Updated On: May 01, 2023 | 12:51 PM

Photo: Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: छोटे परदे से बड़े परदे पर लंबी छलांग लगा चुकी राधिका मदान ने अपनी जिंदगी के 27 साल पूरे कर लिए हैं। 1 मई, 1995 को जन्मी राधिका मदान ने अपने दस सालों के फिल्मी करियर में जो कुछ हासिल किया उसे हासिल करने में उम्र बीत जाती है। लेकिन राधिका ने अपनी प्रतिभा और लगन से साबित कर दिया कि बड़ी कामयाबी में उम्र आड़े नहीं आती। छोटी सी उम्र में राधिका मदान ने 2021 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड जीतकर कमाल ही कर दिया था। राधिका की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में उनके बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। राधिका के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुडी कुछ खास बातें…

कई अवार्ड जीत चुकी हैं राधिका मदान

राधिका मदान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ सीरियल से की। इस सीरियल में उनका काम विशाल भारद्वाज को काफी पसंद आया। उन्होंने राधिका को अपनी फिल्म ‘पटाखा’ से बॉलीवुड में ब्रेक दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें ‘बेस्ट स्क्रीन अवार्ड’ का खिताब दिया गया था। लेकिन राधिका को असली पहचान इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ से मिली। अपने बच्चे को इंग्लिश मीडियम में एडमिशन दिलवाने की ख्वाहिश रखने वाली मां के किरदार में राधिका ने कमाल की एक्टिंग कर सबका दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए राधिका को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी रोल के लिए उन्हें आइफा अवार्ड से भी नवाजा गया।

राधिका मदान का वर्कफ्रंट

अपने छोटे से फिल्मी करियर के दौरान राधिका मदान ने ‘सिद्धत’, ‘कुत्ते’, ‘मर्द को दर्द नहीं होता’, ‘अंग्रेजी मीडियम’ और ‘मोनिका ओह माय डार्लिंग’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आने वाले समय में राधिका ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ वेब सीरीज में नजर आएंगी। राधिका मदान अपने 5 अपकमिंग प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं। जल्द ही उनकी ये फिल्में रिलीज होंगी।

Radhika madan has taken a big flight at a young age special things to know on her birthday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2023 | 12:51 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

OpenAI जल्द खोलेगी भारत में पहला ऑफिस, नई दिल्ली बनी केंद्र

2

Nikki Tamboli: मैं नहीं करूंगी किसी की चापलूसी, उषा नाडकर्णी के बयान पर निक्की तंबोली का जवाब

3

खुशबू और सेहत के संगम से भरा औषधीय गुणों का राजा लौंग, कई बीमारियों से रखे दूर

4

Daisy Shah: डेजी शाह ने लीक इंटिमेट वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- गाने की रिहर्सल थी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.