Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साउथ इंडस्ट्री के फ्लावर नहीं फायर हैं अल्लू अर्जुन, जन्मदिन पर जानिए खास बातें

  • By सुनीता पांडे
Updated On: Apr 08, 2023 | 06:30 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: पिछले साल दिसंबर में एक फिल्म आई थी-‘पुष्पा-द राइज।’ ये फिल्म जब रिलीज हुई तो इसे एक आम टॉलीवूड मूवी कहकर इग्नोर करने की कोशिश की गई। लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपाते हुए केवल 7 दिनों में सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, तो पूरा बॉलीवुड सकते में आ गया। दरअसल उन दिनों बड़े हीरो और बजट की फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हो रही थी। ऐसे में हिंदी दर्शकों के बीच पुष्पा की जबरदस्त कामयाबी ने बॉलीवुड को सन्न कर दिया। 

फिल्म ‘पुष्पा’ के हीरो थे ‘अल्लू अर्जुन’ जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं। अल्लू अर्जुन के फिल्मी और निजी जिंदगी को एक लाइन में समझना हो तो पुष्पा फिल्म का ये Dialogue ही काफी होगा- ‘पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या। मैं फ्लावर नहीं फायर है।’ खैर.. आज अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है, आइये जानते हैं इस अभिनेता के बारे में कुछ ख़ास बातें…

 फिल्मी परिवार से हैं ताल्लुकात

अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल, 1983 को चेन्नई में एक फ़िल्मी परिवार में हुआ। पिता अल्लू अरविन्द नामचीन डायरेक्टर, चाचा चिरंजीवी साउथ के सुपरस्टार और कजिन रामचरण भी स्टार हैं। जाहिर है ऐसे परिवार से संबंध रखने के कारण फिल्मों में दिलचस्पी तो होनी ही थी। यही वजह थी जो उन्होंने कम उम्र में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था।

आर्या ने बना दिया एक्शन हीरो

बतौर हीरो अल्लू अर्जुन की शुरुआत  साल 2003 में आई फिल्म ‘गंगोत्री’ से की थी। इसके बाद वह साल 2004 में आई फिल्म ‘आर्या’ में नजर आए। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। फिल्म ‘आर्या’ से अल्लू अर्जुन काफी मशहूर हुए थे। इस फिल्म ने उनकी पहचान एक एक्शन हीरो की बना दी। जिसे उन्होंने ‘देसमुडुरु’, ‘परुगु’, ‘आर्या 2’, ‘जलाइ’ और ‘ईददारममेलाथो’ जैसी फिल्मों में खूब भुनाया।

सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव

एक्शन के अलावा अल्लू अर्जुन को डांस में भी महारत हासिल है। उनके डांस स्टेप को फैंस काफी पसंद करते हैं। निजी जीवन में अल्लू किंग लाइफ जीना पसंद करते हैं। बंगलुरु स्थित उनका आलीशान बंगला हमेशा से ही चर्चा में रहा है। अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं।

बॉलीवुड में रखेंगे कदम

पुष्पा की कामयाबी ने अल्लू अर्जुन के लिए बॉलीवुड में भी एक पुख्ता जमीन तैयार कर दी है। खबरों के मुताबिक़ टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में अल्लू अर्जुन को बॉलीवुड में लांच करने की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही उनकी फिल्म ‘पुष्पा-2’ भी रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है।

Pushpa of south industry happy birthday allu arjun

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2023 | 06:30 AM

Topics:  

  • Allu Arjun

सम्बंधित ख़बरें

1

Allu Arjun: दादी के निधन से टूट गए हैं अल्लू अर्जुन, बताया हर दिन आएगी उनकी याद

2

अल्लू अर्जुन और CISF अफसर के बीच एयरपोर्ट पर बहस का वीडियो वायरल, लोगों ने एक्टर को बताया घमंडी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.