Pulkit Samrat Health Update: मलेरिया ने बिगाड़ी पुलकित सम्राट की फिटनेस, 2.5 किलो मसल मास हुआ कम

Pulkit Samrat ने मलेरिया से जूझने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। बीमारी के दौरान उन्होंने करीब 2.5 किलो मसल मास खो दिया, लेकिन अभिनेता जल्द फिटनेस में वापसी को लेकर उत्साहित हैं।
Pulkit Samrat Suffering from Malaria
पुलकित सम्राट(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Pulkit Samrat Suffering from Malaria: एक्टर पुलकित सम्राट ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत से जुड़ा अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है। एक्टर ने बताया कि वह मलेरिया की चपेट में आ गए थे। बीमारी का असर उनकी सेहत और फिटनेस पर भी पड़ा है। पुलकित के अनुसार, इस दौरान उनके शरीर की ताकत कम हुई और मसल मास में भी गिरावट आयी है।

पुलकित ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिस्तर पर लेटे हुए अपनी फोटो शेयर की। इसके साथ उन्होंने बताया कि मलेरिया ने उनकी उम्मीद से ज्यादा उनके शरीर पर असर किया। बीमारी के कारण एक्टर ने लगभग 2.5 किलोग्राम मसल मास खो दिया है। उन्होंने अपनी शारीरिक ताकत में भी काफी कमी आने की बात कही।

जल्द फिटनेस में लौटने का भरोसा

बीमारी से हुए नुकसान के बावजूद पुलकित सम्राट का हौसला कम नहीं हुआ है। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह अपने शरीर की क्षमता को अच्छी तरह जानते है। एक्टर का मानना है कि उन्होंने पहले भी खुद को फिट बनाया है और मेहनत के जरिए दोबारा अपनी पुरानी फिटनेस हासिल कर सकते है। उनकी बातों से साफ है कि वह जल्द ही वापसी के लिए तैयार है।

कॉकटेल 2 में आए थे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो पुलकित हाल ही में होमी अदजानिया की फिल्म कॉकटेल 2 में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे। फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इससे पहले उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म राहु-केतु सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन विपुल विग ने किया।

Pulkit Samrat Suffering from Malaria
अविका गौर का टूटा दिल! ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से एलिमिनेशन के बाद बोलीं- ये आसान शो नहीं है

ग्लोरी में भी दिखा दमदार अंदाज

पुलकित ने ओटीटी पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। वह नेटफ्लिक्स की स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज ग्लोरी में नजर आए थे। करण अंशुमन और कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में दिव्येंदु, सुविंदर विक्की, आशुतोष राणा और सयानी गुप्ता जैसे कलाकार भी शामिल हैं। सीरीज में पुलकित के अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ

मलेरिया से जूझने की जानकारी सामने आने के बाद पुलकित के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अभिनेता ने जिस सकारात्मक अंदाज में अपनी फिटनेस में कमबैक का भरोसा जताया है, उससे उनके प्रशंसकों को भी उम्मीद है कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने काम पर लौटेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com