अविका गौर का टूटा दिल! ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से एलिमिनेशन के बाद बोलीं- ये आसान शो नहीं है

Khatron Ke Khiladi 15 में अविका गौर का सफर खत्म हो गया है। ओरी से मुकाबले में वह स्टंट पूरा करने में पीछे रह गईं। शो से बाहर होने के बाद उन्होंने अपना अनुभव साझा किया।
Khatron Ke Khiladi 15 Avika Gor Elimination
अविका गौर(सौ. Instagram)
Published on: 
Updated on: 

Khatron Ke Khiladi 15 Avika Gor Elimination: कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बालिका वधू से हर घर में पहचान बनाने वाली अविका गौर भी खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन में नजर आ रही थी।

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हालिया एपिसोड के दौरान अविका गौर का सफर खत्म हो गया। शो में उनका मुकाबला ओरी से हुआ था। दोनों को एक डरावने और खजाने की तलाश से जुड़े स्टंट को पूरा करना था।

ओरी ने जहां यह टास्क करीब 10 मिनट में पूरा कर लिया, वहीं अविका को इसे पूरा करने में लगभग 13 मिनट लगे। समय के अंतर की वजह से उन्हें एलिमिनेशन का सामना करना पड़ा।

दूसरी बार बनी थी शो का हिस्सा

अविका गौर इससे पहले भी खतरों के खिलाड़ी शो का हिस्सा बन चुकी है। वो साल 2019 में इस शो का हिस्सा रही है। शो से एलिमिनेट होने के बाद अविका ने सोशल मीडिया पर इस शो से जुड़ी कुछ यादें फैंस के साथ शेयर की और कैप्शन में टूटे दिल की इमोजी लगायी।

स्टंट्स को बताया चैलेजिंग

शो से बाहर होने के बाद अविका ने एक इंटरव्यू में शो को लेकर कुछ अहम बातें बतायी। उन्होंने कहा कि खतरों के खिलाड़ी जैसा शो करना आसान नहीं है, ये काफी चैलेजिंग है। हालांकि पिछला सीजन इस सीजन के मुकाबले में ज्यादा टफ था। साथ ही अविका ने ये भी कहा कि उस सीजन के स्टंट्स इस सीजन के स्टंट्स से कई ज्यादा डरावने थे।

Khatron Ke Khiladi 15 Avika Gor Elimination
स्मृति ईरानी ने संभाली BJP पार्टी में नई कमान, क्या अब बंद होगी क्योंकि सास भी कभी बहू थी की दुकान?

दूसरों को स्टंट करते देख होती थीं भावुक

अविका ने बताया कि इस सीजन के स्टंट्स से उन्हें उतना डर नहीं लगा, लेकिन दूसरे प्रतियोगियों को परफॉर्म करते देख वह कई बार भावुक हो जाती थीं। उन्होंने कहा कि कुछ स्टंट ऐसे थे, जिनमें प्रतियोगी घायल हो रहे थे या भावनात्मक रूप से काफी परेशान हो जाते थे। ऐसे हालात को सामने से देखना उनके लिए आसान नहीं था।

एलिमिनेशन के बाद भी यादगार रहा सफर

अविका गौर भले ही खतरों के खिलाड़ी 15 से बाहर हो गई हों, लेकिन शो में उनकी वापसी और स्टंट्स ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा। दूसरी बार इस चुनौतीपूर्ण रियलिटी शो का हिस्सा बनना उनके लिए एक अलग अनुभव रहा। उनके बयान से साफ है कि स्टंट्स के साथ-साथ साथी प्रतियोगियों के संघर्ष को देखना भी उनके सफर का अहम हिस्सा रहा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com