बिग बॉस 19 कंफर्म! सलमान खान ने बेइज्जत कर निकाला था बाहर, प्रियंका जग्गा को फिर मिला मौका

सलमान खान ने 9 साल पहले जिस कंटेस्टेंट को बदतमीजी के लिए शो से बाहर का रास्ता दिखाया था अब उन्हें Bigg Boss 19 में वापस देखा जाएगा Priyanka Jagga ने खुद बिग बॉस में वापसी का ऐलान किया है।
बिग बॉस 19 कंफर्म! सलमान खान ने बेइज्जत कर निकाला था बाहर, प्रियंका जग्गा को फिर मिला मौका
बिग बॉस 19: प्रियंका जग्गा की बिग बॉस में वापसी, क्या सलमान खान ने कर दिया माफ
Updated on

StartFragment

Priyanka Jagga Bigg Boss 19: प्रियंका जग्गा बिग बॉस के इतिहास की सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स में से एक साबित हुई थी। बिग बॉस 19 में प्रियंका जग्गा शो में वापसी करने जा रही हैं। दरअसल जब सलमान खान से उनका लाइव टीवी पर झगड़ा हुआ था, तब सलमान खान ने कलर्स टीवी से अनुरोध किया था कि उन्हें कभी शो में वापस न लाया जाए, सिर्फ शो ही नहीं बल्कि इस चैनल पर भी वह कभी ना दिखाई दें, कभी अगर इस चैनल पर वह आती हैं, तो कलर्स के साथ मैं काम नहीं करूंगा, अब प्रियंका जग्गा बिग बॉस 19 में नजर आएंगी, देखना यह होगा सलमान खान का रुख उनको लेकर कैसा रहता है।

प्रियंका जग्गा ने खुद बिग बॉस में अपनी वापसी का ऐलान किया है। उन्होंने फेसबुक पर किए गए पोस्ट में यह जानकारी दी और लिखा, मैं नहीं जानती सबसे पहले किसे शुक्रिया कहूं। मैं सच में बहुत खुश हूं। मेरे मन में हमेशा उन लोगों के लिए ढेर सारी इज्जत रही है जो माफ कर देते हैं और भूल जाते हैं। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। टीम में पर्दे के पीछे के लोगों को और उन सभी को जिन्होंने माना कि मैं फिर से इस शो का हिस्सा बन सकती हूं, तहे दिल से शुक्रिया। दो-तीन हफ्ते में नया सीजन शुरू होने वाला है। इस बार राजनीति एक अलग एनर्जी के साथ आ रही है। देखते हैं यह सफर हमें कहां ले जाता है।

प्रियंका जग्गा बिग बॉस 19 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट

इससे पहले भी प्रियंका जग्गा ने एक पोस्ट की थी और उसमें बताया था कि 10 साल पहले वह बिग बॉस का हिस्सा थी, इस शो ने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी। सलमान खान के साथ उनका झगड़ा हुआ था। इसके बाद उनकी शोहरत और कामयाबी सब दूर चली गई। उन्होंने बताया कि वह अब सुर्खियों के पीछे नहीं भागती, लेकिन बिग बॉस का ऑफर मिलना उनके लिए एक बड़ा ऑफर है, मुझे यह ऑफर स्वीकार करना चाहिए या नहीं आप क्या सोचते हैं।

प्रियंका जग्गा को सलमान खान से बदतमीजी भारी पड़ी थी, उन्हें बिग बॉस सीजन 10 से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। जब सलमान खान के साथ उनका झगड़ा हुआ था, उस समय शो की टीआरपी ने नया रिकॉर्ड हासिल किया था। उस सीजन में मानवीर गुर्जर विजेता बने थे, तो वहीं बानी जे, लोपामुद्रा, मनु पंजाबी और ओम स्वामी जैसे कंटेस्टेंट्स ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com