Priyanka Chopra: निक जोनस के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा लुटाया प्यार, लिखी दिल छूने वाली बात

Priyanka Chopra And Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस का जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की।
Priyanka Chopra: निक जोनस के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा लुटाया प्यार, लिखी दिल छूने वाली बात
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को 33वें जन्मदिन पर दी दिल छूने वाली बधाई
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Nick Jonas Birthday: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने बुधवार को 33वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अभिनेत्री ने पति को खास अंदाज में बधाई दी। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, और एक भावुक संदेश लिखकर अपने प्यार का इजहार किया।

तस्वीरें पोस्ट कर प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "आज जब हम आपका जन्मदिन मना रहे हैं, मेरी जान, मैं उन सभी खास 16 सितंबर की तारीखों को याद कर रही हूं, जो मैंने आपके साथ बिताईं। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे आपके साथ जिंदगी बिताने का मौका मिला। हम हर दिन आपका जश्न मनाते हैं।"

निक को जन्मदिन की बधाई दी

उन्होंने आगे लिखा, "2018 से 2025 तक, हर साल आपके साथ बिताए पल मेरे लिए अनमोल हैं। मैं इन यादों के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।" पोस्ट की गई तस्वीरों में प्रियंका और निक की प्यार भरी केमिस्ट्री देखने को मिली। पहली तस्वीर में प्रियंका प्यार से निक के गाल पकड़े हैं, जबकि निक उन्हें मुस्कुराते हुए देख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में निक और प्रियंका खड़े हैं, वहीं मालती नीचे जमीन पर दोनों के साथ खड़ी है। तीसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए पोज दे रहे हैं। बाकी तस्वीरों में दोनों कभी सेल्फी लेते नजर आए, तो कभी छुट्टियों के दौरान मस्ती करते दिखे। प्रियंका के पोस्ट पर फैंस ने भी खूब प्यार बरसाया और निक को जन्मदिन की बधाई दी।

देसी गर्ल अब हॉलीवुड में मचा रही धमाल 

बता दें कि निक जोनस हॉलीवुड सिंगर, सॉन्गराइटर और एक्टर भी हैं। निक के माता-पिता दोनों संगीत से जुड़े हुए थे, जिस वजह से निक की दिलचस्पी संगीत को लेकर बचपन से ही थी। निक ने महज 7 साल की उम्र में 'जॉय टू द वर्ल्ड' नाम का एक गाना लिखा था, जिसके रिलीज होने के बाद निक के करियर की शुरुआत हुई। साल 2005 में जोनस ने अपने भाइयों के साथ मिलकर एक बैंड की शुरुआत की और महज एक साल में ही बेस्ट न्यू आर्टिस्ट कैटेगरी में ग्रेमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी हुए। हालांकि, वो अवॉर्ड जीत नहीं पाए थे। प्रियंका और निक की शादी 2018 में राजस्थान के जोधपुर में हुई थी, और तब से यह जोड़ा अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहा है। उनकी बेटी मालती का जन्म 2022 में हुआ, जिसके बाद यह परिवार और भी खुशहाल हो गया।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com