Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेफाली जरीवाला के निधन से टूटी प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर जताया दुख

बीते शुक्रवार 27 जून को हुए शेफाली जरीवाला के निधन से हर कोई हैरान रह गया है। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेफाली की एक तस्वीर शेयर कर उनके असमय मौत पर दुख जताया है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 29, 2025 | 08:28 PM

प्रियंका चोपड़ा, शेफाली जरीवाला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरा झटका दिया है। 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण 27 जून की रात उनका निधन हो गया। इस दुखद खबर से हर कोई सदमे में है, और सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी शोक जता रहे हैं। अब इस कड़ी में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेफाली की एक तस्वीर शेयर कर उनके असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “मैं हैरान और दुखी हूं। वह बहुत यंग थी। पराग और उनके पूरे परिवार को मेरी तरफ से संवेदनाएं।”

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने शेफाली जरीवाला के साथ किया था काम
बता दें कि शेफाली जरीवाला और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म मुझसे शादी करोगी में एक साथ स्क्रीन शेयर किया था। सलमान खान और अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म में शेफाली का कैमियो रोल था, लेकिन उन्होंने अपने छोटे से किरदार से भी दर्शकों का ध्यान खींचा था।

सम्बंधित ख़बरें

नए साल 2026 से प्रियंका चोपड़ा की एक खास उम्मीद, देसी गर्ल ने शेयर किया इमोशनल थ्रोबैक वीडियो

प्रियंका चोपड़ा के गाने पर झूमे निक जोनस, ‘मुझसे शादी करोगी’ पर दिखाया देसी अंदाज

Priyanka Chopra Post: बर्फ में मां-बेटी की मस्ती, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए क्यूट वेकेशन मोमेंट्स

नाक की सर्जरी ने चौपट किया करियर, 3 फिल्मों से हुई बाहर, ये एक्ट्रेस अब हॉलीवुड में कर रही हैं राज

इसके अलावा दोनों कलाकारों के बीच स्क्रीन के पीछे भी एक अच्छी बॉन्डिंग थी। प्रियंका की तरह अभिनेता वरुण धवन ने भी शेफाली के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए मीडिया से संवेदनशील रिपोर्टिंग की अपील की थी।

कार्डियक अरेस्ट से हुई एक्ट्रेस की मौत 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली अपने आखिरी दिन बिल्कुल सामान्य थीं। यहां तक कि उन्होंने व्रत भी रखा था। लेकिन रात में अचानक कार्डियक अरेस्ट आने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- ‘हमारे बाप का है…’ सरदार जी 3 विवाद के बीच दिलजीत पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य

उनके पति पराग त्यागी और पूरा परिवार इस गहरे सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा है। शेफाली की अंतिम विदाई में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे शामिल हुए और अब सोशल मीडिया पर लगातार लोग उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से की थी। इस एक गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। इसके अलावा टीवी शो बिग बॉस 13 से भी जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। ऐसे में उनका अचानक यूं जाना इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

Priyanka chopra shocked over shefali jariwalas sudden death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2025 | 08:23 PM

Topics:  

  • priyanka chopra
  • Shefali Jariwala

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.