प्रियंका चोपड़ा 18 की उम्र में बनीं स्टार, अब हॉलीवुड में दिखा रही हैं जलवा
Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने 18 की उम्र में मिस वर्ल्ड बनकर ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा। बॉलीवुड में अंदाज, फैशन और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों से नाम कमाया।
- Written By: सोनाली झा
प्रियंका चोपड़ा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Priyanka Chopra 43th Birthday: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका ने सिर्फ 18 साल की उम्र में मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर अपनी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। हालांकि, उनका सपना शुरुआत में अभिनेत्री बनने का नहीं, बल्कि क्रिमिनल साइकैट्रिस्ट बनने का था। उनके माता-पिता दोनों ही भारतीय सेना में डॉक्टर थे, और इस वजह से प्रियंका की पढ़ाई देश के अलग-अलग शहरों में हुई।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने 23 साल के करियर में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसकी मिसाल कम ही देखने को मिलती है। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘साजन मेरे सतरंगिया’ से अपने अभिनय की शुरुआत की, लेकिन असली पहचान साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंदाज’ से मिली। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
प्रियंका चोपड़ा की फिल्में
प्रियंका चोपड़ा ने ‘प्लान’, ‘किस्मत’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘डॉन’, ‘फैशन’, ‘बर्फी’, ‘मैरी कॉम’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय कर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में अपना नाम दर्ज कराया। प्रियंका का सफर यहीं नहीं रुका। साल 2016 में उन्होंने हॉलीवुड की ओर रुख किया और अमेरिकी टीवी सीरीज़ ‘क्वांटिको’ में मुख्य भूमिका निभाकर इंटरनेशनल स्टार बन गईं।
सम्बंधित ख़बरें
Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
YRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
Varanasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड करियर
प्रियंका चोपड़ा ने इसके बाद ‘बेवॉच’, ‘द व्हाइट टाइगर’, ‘मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ जैसी फिल्मों में भी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। साल 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की और अब वह अमेरिका में बस गई हैं। उनकी एक बेटी है जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। इसके बावजूद प्रियंका आज भी भारतीय सिनेमा से जुड़ी हुई हैं। 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।
ये भी पढ़ें- बॉर्डर 2 की निर्माता निधि दत्ता बनीं मां, बोलीं- मेरी हिम्मत और उम्मीदों का…
प्रियंका चोपड़ा की लव लाइफ
प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने पति निक जोनस के साथ छुट्टियों मना रही हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर किया था। इसमें दोनों एक खूबसूरत बीच वेकेशन का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप में दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे प्रशंसक उनकी केमिस्ट्री पर फिदा हो रहे हैं।
