निक के साथ रोमांटिक हुई प्रियंका चोपड़ा, समंदर किनारे सरेआम किया किस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस समंदर किनारे रोमांटिक होते हुए नजर आए हैं। खुद प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को किस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
समंदर किनारे रोमांटिक हुए प्रियंका-निक
Priyanka Chopra Nick Jonas Kiss: प्रियंका चोपड़ा न केवल एक ग्लोबल स्टार हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी काफी खास और दिल को छू लेने वाली होती है। वे अपने चाहने वालों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की भी खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ साझा करती हैं। इस बीच प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के लिए अपना प्यार जाहिर किया, उन्होंने निक के साथ एक बेहद खास वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया।
सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक के रोमांटिक मोमेंट पर मजेदार रिएक्शन भी सामने आ रहा है एक यूजर ने लिखा है, बस भी करो यह इंडियन कल्चर नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा निक जोनस का तो दिन ही बन गया आज। एक अन्य यूजर ने लिखा, इन लोगों को शर्म नहीं आती है क्या? कुछ भी पहन कर वीडियो अपलोड करते रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
YRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
Varanasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
ये भी पढ़ें- अफेयर्स के आरोपों के बावजूद जरीना वहाब ने नहीं छोड़ा पति का साथ
मजेदार है निक-प्रियंका का वीडियो
वीडियो में दोनों समुद्र किनारे प्यार भरे पल बिताते दिख रहे हैं। वीडियो में पहले निक बीच पर अकेले खड़े हैं और नीचे की ओर लिखा है- ‘विदआउट हर’ यानी ‘उसके बिना,’ और साथ में एक उदास इमोजी भी है। लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक स्लीवलेस टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं और रेड कलर की कैप भी पहन रखी है।
समंदर किनारे रोमांटिक हुए निक-प्रियंका
इस वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक में उनके बैंड ‘जोनस ब्रदर्स’ का नया गाना ‘आई कान्ट लूज’ प्ले हो रहा है। जैसे ही गाने की बीट तेज होती है, प्रियंका दौड़ते हुए निक के पास आती हैं और उन्हें कसकर गले लगाती हैं। इस दौरान स्क्रीन पर लिखा आता है- ‘विद हर!’ यानी ‘उसके साथ,’ और आगे हैप्पी इमोजी भी होते हैं। इस रोमांटिक वीडियो को निक ने पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसे प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘माइन,’ यानी ‘आप मेरे हो।’
निक ने कैप्शन में लिखा था, मैं आपको खोना नहीं चाहता
प्रियंका और निक ने मई 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और उसी साल अगस्त में उन्होंने सगाई कर ली। दिसंबर 2018 में, उन्होंने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। दोनों ने अपनी-अपनी संस्कृति का सम्मान करते हुए शादी की। पहले हिंदू रिवाजों के अनुसार शादी हुई और दूसरी बार क्रिश्चियन रिवाजों के अनुसार शादी की। इस कपल ने 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी पहली बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनास का स्वागत किया।
