18 साल की उम्र में बनीं नेशनल क्रश, 7 साल बाद खूबसूरती के कारण मिली अलग पहचान; अब करती हैं ये काम
Priya Prakash Varrier: साल 2018 में एक लड़की के आंख मारने की चर्चा खूब हुई थी। पूरे देश में इस लड़की को सबसे अधिक सर्च किया गया था और इसे लोग नेशनल क्रश भी मानने लगे थे। ऐसे में चलिए आपको इस हसीना के बारे में बताते हैं..
- Written By: स्नेहा मौर्या
18 साल की उम्र में ये हसीना बनीं नेशनल क्रश (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: साल 2018 एक लड़की ने अपने आंख मारने की वजह से देशभर में खूब सुर्खियों बटोरी थी और हर कोई उसका कायल हो गया था। उस लड़की के एक वायरल वीडियो के कारण रातों-रात उसे नेशन क्रश बना दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं, ये लड़की गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्स बन गई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हसीना कौन है और अब क्या करती हैं, अगर नहीं। तो चलिए हम आपको सात साल बाद इसके बारे में बताते हैं…
दरअसल, साल 2019 में मलयालम फिल्म ‘ओरु अडार लव’ रिलीज हुई थी और उसमें अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर आंख मारते नजर आई थीं। प्रिया इस फिल्म में स्कूल गर्ल के किरदार में दिखाई दी थीं। वहीं प्रिया ने अपने किरदार के लिए मोटे-मोटे काजल लगाए थे और फिल्म से एक क्लिप सामने आया था। जिसमें प्रिया क्लासरूम में बैठकर एक साथी को आंख मारती हैं और उनकी आंख मारने की इस हरकतों से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। गूगल इंडिया के मुताबिक, प्रिया प्रकाश वारियर साल 2018 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हसीना बन गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
झरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Saree At Cannes: अदिति राव हैदरी से लेकर हुमा कुरैशी, कान्स की ये 5 साड़ियां आपके वॉर्डरोब को देगी न्यू मेकओवर
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
मात्र 18 साल की उम्र में हसीना ने लोगों को बनाया था दिवाना
आपको बता दें, प्रिया प्रकाश वारियर की उम्र उस वक्त सिर्फ 18-19 साल की थी। लेकिन अभिनेत्री ने उस दौरान अमेरिकी गायक और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास को भी पीछे छोड़ दिया था। प्रियंका चोपड़ा इस सूची में चौथे स्थान पर थीं, जबकि तीसरे और पांचवें स्थान पर सपना चौधरी और सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा थे और उसी साल प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर की शादी हुई थी।
इस गाने में प्रिया प्रकाश वारियर ने स्कूल यूनिफॉर्म पहने अपने क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया था। उनके इस गाने को 110 मिलियन बार देखा जा चुका है। अब सात साल बाद प्रिया प्रकाश वारियर पहले से भी ज्यादा हसीन हो गई हैं और अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करती रहती हैं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अब क्या करती हैं ये हसीना
प्रिया प्रकाश वारियर की बता करें, तो अब वह मशहूर एक्ट्रेस बन गई हैं। उन्होंने ‘ओरु अडार लव’ से ही अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म के बाद से चर्चा में आ गई थीं। लेकिन प्रिया अब 25 साल की हो गई हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें 7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हालांकि, प्रिया मलयालम फिल्मों के अलावा साउथ की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं ‘4 इयर्स’, ‘इश्क’, ‘श्रीदेवी बंगलो’, ‘चेक’, ‘ब्रो’, जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इन सबके बीच चर्चा है कि उनकी एंट्री रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में भी हुई है।
