Pritam Chakraborty Birthday: धुनों का जादू, विवादों का साया! प्रीतम दा फिर भी बने धुनों की हिट मशीन
Music Composer Pritam Chakraborty Birthday: संगीत को नई परिभाषा देने वाले संगीतकार प्रीतम दा का आज जन्मदिन है। संगीत को जीने वाले प्रीतम की कामयाबी के पीछे सुरों का गहरा विवाद भी छिपा है।
- Written By: यति सिंह
प्रीतम चक्रवर्ती (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Pritam Chakraborty Birthday Special: भारतीय सिनेमा में जब भी दिल को छू लेने वाले और कदमों को थिरकने पर मजबूर करने वाले गानों की बात होती है, तो एक नाम सबसे पहले जेहन में आता है। वह नाम है प्रीतम दा का। अपनी धुनों से करोड़ों दिलों पर कब्जा जमाने वाले प्रीतम दा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। प्रीतम दा की जादुई आवाज और बेहतरीन संगीत का नशा हर पीढ़ी के सिर चढ़कर बोलता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सफलता की इस चोटी पर पहुंचने वाले इस फनकार का सफर जितना सुरीला रहा है, उतना ही कॉन्ट्रोवर्सी से भी घिरा रहा है? आइए आज उनके जीवन के कुछ ऐसे ही अनछुए किस्सों पर नजर डालते हैं जो आपको हैरान कर देंगे।
बचपन में शुरू हुआ सुरों का सफर
प्रीतम चक्रवर्ती उर्फ बॉलीवुड के प्रीतम दा के संगीत की शुरुआत उनके अपने घर से ही हुई थी। प्रीतम को बचपन के दिनों में ही सुरों और धुनों से गहरा लगाव हो गया था। संगीत के लिए यह जुनून उन्हें विरासत में मिला था। उनके पिता एक म्यूजिक स्कूल चलाते थे, जहां बच्चों को बेहद कम उम्र से ही सुरों की बारीकियां सिखाई जाती थीं।
सम्बंधित ख़बरें
‘Kiran’ से ‘Kirron’ बनने का क्या है राज? जानिए किरण के फिल्म अभिनेत्री से राजनेता बनने तक की कहानी…
बचपन से संगीत के दीवाने थे Jubin Nautiyal, ‘एक मुलाकात’ से चमकी किस्मत, बन गए करोड़ों दिलों की आवाज
Mehdi Hassan Life Story: 2 बीवियां, 14 बच्चे, जानिए मेहदी हसन के साइकिल मैकेनिक से ‘शहंशाह-ए-गजल’ तक का सफर
एयरफोर्स पायलट बनने का सपना देखती थीं Disha Patani, किस्मत ने बना दी बॉलीवुड की ग्लैमरस स्टार
इसी माहौल में पलकर बड़े हुए प्रीतम दा ने बहुत छोटी उम्र में ही गिटार बजाना सीख लिया था। घर के संगीत के माहौल ने उनके भीतर के कलाकार को तराशने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। यही वजह थी कि उन्होंने आगे चलकर संगीत को ही अपना करियर और अपनी जुनून बनाने का फैसला किया।
जब विवादों से लेकर पहुंचे वर्ल्डवाइड हिट्स तक
सिनेमा जगत में पैर रखने के बाद प्रीतम ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए। उनके हर गाने ने रिलीज होते ही चार्टबस्टर पर अपनी जगह बना ली। लेकिन इस बेतहाशा कामयाबी के साथ ही उनके करियर में एक ऐसा ट्विस्टभी आया जिसने सबको हैरान करके रख दिया। प्रीतम पर अपने करियर के दौरान कई फेमस गानों की धुनें चुराने के गंभीर आरोप लगे।
आलोचकों और कई इंटरनेशनल संगीतकारों ने दावा किया कि उनके कुछ सबसे फेमस गीतों की धुनें विदेशी गानों से हूबहू मिलती-जुलती थीं। इन आरोपों ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी हलचल मचाई और जिसके चलते प्रीतम दा को काफी समय तक विवादों का सामना करना पड़ा।
हिट्स की गारंटी हैं प्रीतम
इन तमाम आरोपों और विवादों के बावजूद प्रीतम दा की पॉपुलरेटी में कभी कोई कमी नहीं आई। प्रीतम चक्रवर्ती हर विवाद को पीछे छोड़ते हुए अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर खुद को साबित किया। फिल्म जगत के बड़े-बड़े प्रोड्यूसर और डायरेक्टर आज भी उनकी धुनों पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं।
यह भी पढ़ें: बचपन से संगीत के दीवाने थे Jubin Nautiyal, ‘एक मुलाकात’ से चमकी किस्मत, बन गए करोड़ों दिलों की आवाज
प्रीतम दा ने कई बिग बजट मूवीज में अपने म्यूजिक से सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया था। फिर वो चाहे फिल्म ‘लूडो’ हो या फिर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ हो। प्रीतम ने शुरुआत से ही अपने काम को अपना जुनून समझा। प्रीतम दा शुरूआत से ही बहुत ही कम रियलिटी शोज का हिस्सा रहे हैं.
इतना ही नहीं बहुत कम ही लोग जानते हैं कि सिंगर अरिजीत सिंह को हिंदी सिनेमा में गाने का मौका भी प्रीतम दा ने ही दिया था। प्रीतम ने अरिजीत सिंह को मुंबई में रुक कर संगीत को अच्छी तरह से समझने का गुर सिखाया, अरिजीत सिंह ने प्रीतम दा के साथ 10 साल काम किया है
