Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रिंस नरूला की बेटी को गाली दे रहे एल्विश यादव के फैंस, रोडीज के बाद भी खत्म नहीं हुई लड़ाई

प्रिंस नरूला एल्विश यादव के बीच लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। प्रिंस ने हाल ही में बताया है कि रोडीज के खत्म होने के बावजूद अब भी एल्विश के फैंस उनकी बेटी और मां-बाप (परिवार) को गाली दे रहे हैं।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 08, 2025 | 03:42 PM

एल्विश यादव पर भड़के प्रिंस नरूला, बोले- मेरे परिवार को गाली दे रहे उनके फैंस

Follow Us
Close
Follow Us:

प्रिंस नरूला और एल्विश यादव के बीच लड़ाई टीवी के रियलिटी शो रोडीज के दौरान देखने को मिली। शो के दौरान गैंग्स लीडर के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला करता था। लेकिन अब शो खत्म हो चुका है, ऐसा लग रहा था कि शो खत्म होने के बाद दोनों की लड़ाई भी खत्म हो जाएगी, लेकिन दोनों के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला अभी जारी है। प्रिंस नरूला ने एल्विश यादव पर गंभीर आरोप लगाया है कि उनके नवजात बेटी को एल्विश के फैंस गाली दे रहे हैं, अपने फैंस को उकसाने का काम एल्विश यादव ने किया है।

पारस छाबड़ा को दिए गए इंटरव्यू में प्रिंस नरूला ने एल्विश यादव के बारे में बात की और उनके साथ अपने झगड़े पर वह खुलकर बात करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने बताया कि शो के दौरान गैंग लीडर्स के बीच झड़प होती रहती है। लेकिन शो के बाहर निगेटिविटी कोई नहीं लेकर जाता। बातचीत के दौरान उन्होंने साफ किया कि वह एल्विश यादव के बारे में बात कर रहे हैं, जब कोई कैमरे के सामने सब कुछ ठीक होने का दिखावा करता है, लेकिन अपने फैंस को किसी के प्रति उकसाता है यह बिल्कुल गलत है।

ये भी पढ़ें- साउथ में हिंदी थोपे जाने पर कमल हासन ने की टिप्पणी, कन्नड़-तमिल विवाद के बाद फिर चर्चा में एक्टर

इंटरव्यू के दौरान प्रिंस नरूला ने बताया कि एल्विश यादव के फैंस मेरी नवजात बेटी को और मेरे माता-पिता को सोशल मीडिया पर भला बुरा कह रहे हैं, उनको गाली दी जा रही है। उनका हमारे झगड़े से कोई लेना-देना नहीं है। एल्विश यादव के फैंस ने मेरे परिवार को इस मामले में घसीट कर सारी हदें पार कर दी है।

इंटरव्यू के दौरान एल्विश यादव को प्रिंस ने छापरी कह कर भी बुलाया और कहा कि अगर वह कभी एल्विश के माता-पिता से मिलेंगे तो वह उनका अपमान नहीं करेंगे। एल्विश के बारे में बात करते हुए प्रिंस नरूला ने कहा कि वह सिर्फ मीडिया के सामने भला बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह जैसे दिखते वैसे नहीं हैं, वह पीठ पीछे अपने फैंस को उकसाने का काम करते हैं।

Price narula talks about elvish yadav says his fans abusing my daughter and family

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2025 | 02:50 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Elvish Yadav
  • Entertainment News
  • Instagram User
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.