Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

90 की उम्र में प्रेम चोपड़ा ने गंभीर बीमारी से जीती जंग, दामाद शरमन जोशी ने बताई अब कैसी है हेल्थ?

Prem Chopra Health News: 90 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता प्रेम चोपड़ा अब स्वस्थ हैं। शरमन जोशी ने बताया कि गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस के लिए TAVI प्रोसिजर हुआ और अब वह घर लौट चुके हैं।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Dec 09, 2025 | 01:43 PM

प्रेम चोपड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Prem Chopra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने हाल ही में अपनी तबीयत को लेकर चर्चा में रहे। 8 नवंबर को उन्हें हार्ट से जुड़ी समस्या के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब सात दिन तक मेडिकल सुपरविजन में रहने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। अब उनके दामाद और अभिनेता शरमन जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए विस्तार से बताया कि आखिर उन्हें क्या परेशानी हुई थी और कैसे उनका इलाज किया गया।

शरमन जोशी के अनुसार, प्रेम चोपड़ा को गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस का सामना करना पड़ा था। यह एक हार्ट कंडीशन है जिसमें एओर्टिक वाल्व संकरा हो जाता है, जिससे ब्लड फ्लो में बाधा उत्पन्न होती है। इस बीमारी की वजह से मरीज को सांस लेने में दिक्कत, चेस्ट पेन और कई बार बेहोशी जैसी स्थितियां होती हैं। डॉक्टरों ने जांच के बाद निर्णय लिया कि उनके लिए TAVI (Transcatheter Aortic Valve Implantation) प्रक्रिया ही सबसे सुरक्षित विकल्प होगा।

TAVI प्रोसिजर के बाद घर लौटे प्रेम चोपड़ा

इस विशेष प्रक्रिया में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के नया वाल्व लगाया जाता है। प्रेम चोपड़ा के मामले में यह प्रक्रिया इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रविंदर सिंह राव ने सफलतापूर्वक की, जबकि पूरे इलाज के दौरान डॉ. नितिन गोखले का मार्गदर्शन मिलता रहा। शरमन जोशी ने पोस्ट में डॉक्टरों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और बताया कि अब प्रेम चोपड़ा घर पर आराम कर रहे हैं और पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने अस्पताल से कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें प्रेम चोपड़ा डॉक्टर्स के साथ नजर आ रहे हैं। एक फोटो में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र भी मौजूद थे, जो उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शुरुआत में प्रेम चोपड़ा को छाती में कंजेशन की शिकायत थी, जिसके बाद विस्तृत जांच में हार्ट की समस्या और शरीर में इंफेक्शन का पता चला।

ये भी पढ़ें- खून से लथपथ वर्दी में अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक वायरल, ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

380 से ज्यादा फिल्मों में दिग्गज अभिनेता ने किया है काम

दिग्गज कलाकार प्रेम चोपड़ा ने अपने करियर में 380 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हिंदी सिनेमा में वे अपनी दमदार निगेटिव भूमिकाओं और यादगार संवादों के लिए आज भी मशहूर हैं। 1962 में फिल्म विद्या से डेब्यू करने वाले प्रेम चोपड़ा छह दशक तक फिल्मों में सक्रिय रहे। हाल ही में वे 2024 की वेब सीरीज शोटाइम और फिल्म एनिमल में नजर आए थे। अब स्वास्थ्य में सुधार के बाद उनके फैंस और परिवार को उम्मीद है कि वे जल्द पूरी तरह फिट होकर फिर से अपने पसंदीदा काम यानी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय नजर आएंगे।

Prem chopra health update tavi procedure by doctors sharman joshi statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2025 | 01:43 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

खून से लथपथ वर्दी में अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक वायरल, ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

2

‘3 इडियट्स’ के फैंस के लिए खुशखबरी! अब आ रहा है फिल्म का सीक्वल, बॉक्सऑफिस पर फिर मचेगा धमाल

3

Year Ender 2025: इस साल की ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्में, जिन्‍होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

4

अबीर से नहीं…तलाकशुदा लड़के से कियारा की शादी करवाएगी मनीषा, ये सुनकर भड़क उठेगा पोद्दार परिवार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.