कुणाल खेमू की वाइब का नया गाना रातों में आना रिलीज, इस दिन को सिनेमाघरों में दस्तक देगी प्रीति जिंटा की फिल्म

VIBE Release Date: कुणाल खेमू की अपकमिंग एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ का पहला गाना ‘रातों में आना’ रिलीज हो गया है। फिल्म में कुणाल के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर नजर आएंगी।
VIBE Release Date
कुणाल खेमू और वंशिका धीर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kunal Kemmu VIBE Song Release: कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। फिल्म की रिलीज से पहले इसका पहला गाना ‘रातों में आना’ रिलीज कर दिया गया है। यह एक मजेदार और रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें मस्ती, शरारत और रोमांस का भरपूर तड़का देखने को मिलता है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यूटेंट वंशिका धीर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

‘रातों में आना’ को अमित त्रिवेदी ने कंपोज करने के साथ-साथ अपनी आवाज भी दी है। वहीं, गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। ट्रैक की कैची धुन और एनर्जेटिक म्यूजिक इसे सुनते ही याद रहने वाला बनाते हैं। गाने की लाइन ‘रातों में आना, फिर सुबह जाना’ इसकी शरारती और रोमांटिक फील को बखूबी सामने लाती है। गाने के जरिए फिल्म की यंग और मस्ती भरी दुनिया की झलक भी देखने को मिलती है।

दो दोस्तों की कहानी है वाइब

वाइब की कहानी दो ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों की सामान्य जिंदगी अचानक एक ऐसे हाई-एनर्जी और अनप्रेडिक्टेबल एडवेंचर में बदल जाती है, जो उनकी दोस्ती के साथ-साथ उनके सर्वाइवल इंस्टिंक्ट की भी परीक्षा लेता है। फिल्म में एक्शन और कॉमेडी के साथ दोस्ती और रोमांच का भी खास मेल देखने को मिलेगा। ‘रातों में आना’ के जरिए मेकर्स ने फिल्म के हल्के-फुल्के और रोमांटिक पक्ष की झलक पेश की है।

VIBE Release Date
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की राणाबाली की रिलीज डेट अनाउंस, दशहरे पर खुलेगा इतिहास का डार्क चैप्टर

कुणाल खेमू ने लिखी और डायरेक्ट की फिल्म

वाइब को कुणाल खेमू ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म को कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कुणाल के अलावा प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर लीड रोल में नजर आएंगे। टिप्स म्यूजिक द्वारा पेश किया गया फिल्म का म्यूजिक इसकी यंग और अनप्रेडिक्टेबल कहानी में एक नई लेयर जोड़ता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 18 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘VIBE’ दर्शकों को कितना एंटरटेन करती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com