वाइब का धमाकेदार ट्रेलर जारी, प्रीति जिंटा पहली बार करेंगी जबरदस्त एक्शन, कुणाल खेमू बने बेरोजगार युवक

Vibe Movie Trailer: प्रीति जिंटा, कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की फिल्म ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 44 सेकेंड के ट्रेलर में कॉमेडी के साथ एक्शन, सस्पेंस और देशभक्ति देखने को मिलती है।
Preity Zinta Film Vibe Movie Trailer
प्रीति जिंटा, कुणाल खेमू, वंशिका धीर और स्पर्श श्रीवास्तव(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Preity Zinta Film Vibe Movie Trailer: प्रीति जिंटा, कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। कुणाल खेमू के निर्देशन और लेखन में बनी यह फिल्म कॉमेडी के साथ देशभक्ति, एक्शन और सस्पेंस का तड़का लगाती नजर आ रही है। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

‘वाइब’ का ट्रेलर 2 मिनट 44 सेकेंड का है, जिसकी शुरुआत कुणाल खेमू के किरदार हार्दिक से होती है। हार्दिक एक बेरोजगार युवक है और पैसों की तलाश में रहता है। उसका दोस्त बग्स यानी स्पर्श श्रीवास्तव हमेशा उसकी मदद करता है और उसकी नौकरी लगवाने में भी अहम भूमिका निभाता है। हार्दिक की जिंदगी में उस वक्त नया मोड़ आता है, जब उसकी मुलाकात वंशिका से होती है। लेकिन इसी बीच देश के सामने एक बड़ा आतंकी खतरा खड़ा हो जाता है।

प्रीति जिंटा का दिखा दमदार एक्शन अवतार

फिल्म में प्रीति जिंटा ‘मैडम H’ के किरदार में नजर आएंगी। ट्रेलर में उनका किरदार बेहद दमदार दिखाई दे रहा है। वह एक सुरक्षा एजेंसी से जुड़ी हैं और देश को आतंकी खतरे से बचाने के लिए मिशन चलाती हैं। प्रीति जिंटा पहली बार इस तरह के एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में वह अकेले ही कई गुंडों से भिड़ती दिखाई देती हैं। वह हार्दिक और बग्स को मिशन का हिस्सा बनाते हुए उन्हें देश के लिए काम करने का मौका देती हैं।

कॉमेडी, एक्शन और सस्पेंस का कॉम्बिनेशन

‘वाइब’ के ट्रेलर में कॉमेडी के साथ भरपूर एक्शन और सस्पेंस देखने को मिलता है। कुणाल और स्पर्श की जोड़ी कई मजेदार पल लेकर आती है। ट्रेलर में कुछ कॉमेडी पंच भी हैं, जो दर्शकों को हंसाने का काम करते हैं। फिल्म में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा वंशिका धीर, यशपाल शर्मा और सालेम काली भी फिल्म का हिस्सा हैं। खास बात यह है कि शर्मिला टैगोर भी फिल्म में नजर आएंगी।

Preity Zinta Film Vibe Movie Trailer
मिर्जापुर द मूवी की रिलीज से पहले अहमदाबाद पहुंची टीम, पंकज त्रिपाठी से अली फजल तक ने किया जबरदस्त प्रमोशन

18 सितंबर को रिलीज होगी वाइब

‘वाइब’ की कहानी और निर्देशन कुणाल खेमू ने किया है। उन्होंने चिराग नहलानी के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। कॉमेडी, एक्शन और देशभक्ति के इस कॉम्बिनेशन वाली फिल्म को 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अब देखना होगा कि ट्रेलर की तरह फिल्म भी दर्शकों को कितना एंटरटेन कर पाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com