Vibe Movie: कहानी पढ़ते ही हंस पड़ी थीं प्रीति जिंटा, फिर बच्चों से दूर रहकर भारत में पूरी की वाइब की शूटिंग

Preity Zinta Vibe Shooting: प्रीति जिंटा ने कहा कि वाइब की शूटिंग के दौरान उन्हें परिवार और काम के बीच संतुलन बनाने के लिए अमेरिका और भारत के बीच लगातार सफर करना पड़ा। उनके बच्चे अमेरिका में रहते है।
Preity Zinta Vibe Shooting
प्रीति जिंटा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Preity Zinta On Vibe: अभिनेत्री प्रीति जिंटा फिल्मों के साथ-साथ अपनी फैमिली लाइफ को भी काफी महत्व देती हैं। शादी के बाद वह अपने पति जीन गुडइनफ और जुड़वां बच्चों जय और जिया के साथ अमेरिका में रहती हैं। ऐसे में जब किसी फिल्म की शूटिंग भारत में होती है, तो उनके लिए काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। अपनी आगामी फिल्म ‘वाइब’ की शूटिंग के दौरान भी प्रीति को भारत और अमेरिका के बीच लगातार सफर करना पड़ा।

प्रीति जिंटा ने बताया कि उन्होंने ‘वाइब’ को इसकी कहानी की वजह से साइन किया। अभिनेत्री के मुताबिक, जब उन्होंने पहली बार फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो वह कई जगह हंस पड़ी थीं। उनके लिए यह इस बात का संकेत था कि कहानी में दर्शकों को मनोरंजन देने की क्षमता है। प्रीति ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर अगर स्क्रिप्ट पढ़ते समय ही कहानी आपको हंसा सकती है, तो पूरी फिल्म तैयार होने के बाद उसका असर और भी बेहतर हो सकता है।

बच्चों से दूर रहकर भारत में करनी पड़ी शूटिंग

प्रीति के लिए फिल्म की शूटिंग से जुड़ी सबसे बड़ी चुनौती उनका परिवार था। उनके बच्चे अमेरिका में रहते हैं, जबकि ‘वाइब’ की शूटिंग भारत में हो रही थी। ऐसे में अभिनेत्री को शूटिंग और परिवार दोनों की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बैठाने के लिए लगातार भारत-अमेरिका की यात्रा करनी पड़ी। उन्होंने माना कि यह सफर थकाने वाला था, लेकिन उन्होंने इसे अपने काम का हिस्सा मानकर पूरा किया। प्रीति के लिए परिवार और करियर दोनों महत्वपूर्ण हैं, इसलिए उन्होंने इस चुनौती के बावजूद फिल्म की शूटिंग को खूब एंजॉय किया।

बड़े प्रोजेक्ट के बाद हल्की-फुल्की फिल्म करना चाहती थीं

प्रीति जिंटा ने बताया कि वह पहले से एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं। इसलिए वह ऐसा प्रोजेक्ट करना चाहती थीं, जिसमें हल्कापन, मस्ती और मनोरंजन हो। ‘वाइब’ उन्हें इसी वजह से पसंद आई। प्रीति के मुताबिक, फिल्म के दौरान उन्होंने काफी मेहनत की और कई नई चीजें सीखने के साथ-साथ सेट पर खूब मजा भी किया।

Preity Zinta Vibe Shooting
Ganesh Chaturthi Special Films: वास्तव से डॉन तक, गणपति उत्सव के रंग में रंगी हैं बॉलीवुड की ये फिल्में

आठ साल बाद बड़े पर्दे पर हुई वापसी

प्रीति जिंटा ने करीब आठ साल के ब्रेक के बाद हाल ही में फिल्मों में वापसी की है। उनकी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस पीरियड ड्रामा फिल्म में वह सनी देओल के साथ नजर आईं। अब प्रीति लगातार नए प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं। ‘वाइब’ में उनके साथ कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कुणाल खेमू कर रहे हैं। यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com