Preity Zinta Hanuman Ansh: प्रीति जिंटा ने थिएटर में देखी हनुमान अंश, बोलीं- इसे बिल्कुल मिस मत करना

Preity Zinta Hanuman Ansh Review: हनुमान अंश को बॉलीवुड सेलेब्स का लगातार सपोर्ट मिल रहा है। प्रीति जिंटा ने थिएटर में फिल्म देखने के बाद तस्वीरें शेयर कर फैंस से इसे मिस न करने की अपील की।
Preity Zinta Praise Hanuman Ansh
प्रीति जिंटा और हनुमान अंश(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Preity Zinta Praise Hanuman Ansh: फिल्म 'हनुमान अंश' को लेकर दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों का समर्थन भी लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। फिल्म देखने के बाद कई कलाकार सोशल मीडिया के जरिए इसकी तारीफ कर चुके हैं और अपने फैंस से इसे सिनेमाघरों में देखने की अपील कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री प्रीति जिंटा का नाम भी शामिल हो गया है।

प्रीति जिंटा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर थिएटर से ली गई कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर के साथ उन्होंने 'सीता राम' और 'वॉव' लिखा। उनके इस रिएक्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म देखने के बाद वह काफी प्रभावित नजर आईं। वहीं, दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अपने फैंस से फिल्म को मिस न करने की अपील की। उन्होंने लिखा कि डोन्ट मिस इट फोक्स। प्रीति के इस पोस्ट के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।

वरुण धवन भी कर चुके हैं फिल्म की तारीफ

प्रीति जिंटा से पहले अभिनेता वरुण धवन भी 'हनुमान अंश' की तारीफ कर चुके हैं। वरुण अपनी मां के साथ थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे थे। फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर किया और लोगों से इसे सिनेमाघरों में देखने की अपील की। वरुण ने बताया था कि उनका बचपन से ही भगवान हनुमान से जुड़ाव रहा है। उन्होंने फिल्म को सिर्फ एक सिनेमाई अनुभव नहीं, बल्कि कुछ दिव्य जैसा बताया। अभिनेता ने फिल्म के लीड एक्टर शोभिनव सत्य और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के काम की भी सराहना की।

आदित्य धर ने भी किया सपोर्ट

फिल्ममेकर आदित्य धर भी 'हनुमान अंश' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म का पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए निर्देशक विशाल चतुर्वेदी को टैग किया था। इससे फिल्म को इंडस्ट्री के भीतर मिल रहे समर्थन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Preity Zinta Hanuman Ansh
प्रीति जिंटा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Preity Zinta Praise Hanuman Ansh
भगवान कृष्ण की कहानी पर बन रही है बड़ी फिल्म, 10 सितंबर को उठेगा राज से पर्दा, पोस्टर में दिखेगी पहली झलक

बॉक्स ऑफिस पर जारी है फिल्म की कमाई

करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। हालांकि, बाद में फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 32 दिनों में करीब 132 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि दुनियाभर में इसका कारोबार करीब 156 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई और सेलेब्स के समर्थन ने इसे चर्चा में बनाए रखा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com