15 साल की उम्र में अनाथ हो गयी थी प्रीति जिंटा, 600 करोड़ की प्रॉपर्टी को मार दी थी ठोकर (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड में एक समय ऐसा था जब यहां अंडरवर्ल्ड का दबदवा हुआ करता था। क्योंकि उस समय अंडरवर्ल्ड के लिए यह काले धन को सफेद करने का सबसे अच्छा रास्ता था। ऐसे में इनसे लड़ने की किसी भी बॉलीवुड स्टार में हिम्मत नहीं थी। पर फिर इन सब के बीच एक ऐसी स्टार ने एंट्री की जिसने सिर्फ 4 साल में अंडरवर्ल्ड से लड़ाई की बल्कि उन्हें धूल भी चटाई। वह एक्ट्रेस थी प्रीति जिंटा। एक्ट्रेस आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन जानते हैं एक्ट्रेस के जीवन के संघर्ष के बारे में।
प्रीति जिंटा ने अपनी शुरुआती लाइफ में काफी दुखों का सामना किया था। एक्ट्रेस ने 13 साल की उम्र में पिता दुर्गानंद जिंटा को खो दिया था। उनके पिता का एक्सीडेंट में निधन हो गया था। पिता के एक्सीडेंट के बाद मां भी 2 साल के लिए बेड पर थीं। वहीं 15 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अपनी मां को भी खो दिया। फिर एक्ट्रेस ने साबुन के विज्ञापन से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस विज्ञापन से एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री पर बवाल मचा दिया। उनके डिम्पल्स और एक्टिंग के लिए एक्ट्रेस ने सभी के दिल पर राज किया। पिछले 20 साल में प्रीति ने एक से एक बेहतरीन फिल्में दी हैं।
साल 2001 का समय था जब फिल्म चोरी-चोरी, चुपके-चुपके रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था, लेकिन इस पर ग्रहण लग गया था। पुलिस को जब पता चला कि इस फिल्म में अंडरवर्ल्ड के डॉन छोटा शकील का पैसा लगा था लेकिन कागज के अनुसार इसमें मुंबई के हीरा कारोबारी भरत शाह का पैसा लगा था। ऐसे में पुलिस ने भरत शाह को गिरफ्तार कर लिया और साथ ही फिल्म के सारे प्रिंट सील कर दिए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को गवाह की जरूरत थी। शाहरुख खान ने इससे पहले शिकायत की थी लेकिन गवाही देने के लिए कोई तैयार नहीं था। ऐसे में एक एक्ट्रेस थी जिसने गवाही देने के लिए मना नहीं किया। वह थी प्रीति जिंटा, वह अकेली थीं जिन्होंने गवाही दी। जिसके लिए बाद में उन्हें गॉडफ्रे फिलिप्स नैशनल ब्रेवरी अवॉर्ड भी मिला था।
एक्ट्रेस ने साल 2009 में ऋषिकेश के एक अनाथालय से 34 बच्चियों को अडॉप्ट किया था। यह उन्होंने अपने 34वें जन्मदिन के मौके पर किया था। प्रीति ने 34 बच्चों की मां बनना स्वीकार किया था। लोगों को लगता है कि बॉलीवुड स्टार्स पैसे के लिए सब कुछ करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। फिल्ममेकर कमाल अमरोही के बेटे शानदार अमरोही प्रीति को अपनी बेटी मानते थे। उनकी 600 करोड़ की विरासत एक्ट्रेस को मिली लेकिन उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
प्रीति जिंटा बिजनेसमैन नेस वाडिया को डेट करने की खबरों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं लेकिन कुछ समय के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। प्रीति ने साल 2014 में नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कराया था। इसके बाद साल 2016 में प्रीति जिंटा ने विदेशी बॉयफ्रेंड जीन गुडनाइफ के साथ शादी रचा ली थी।