Prayagraj: पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग में बवाल, स्टाफ के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
Viral Video: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग प्रयागराज में कर रहे हैं। वहां से शूटिंग स्टाफ के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है।
- Written By: अनिल सिंह
आयुष्मान की फिल्म पति पत्नी और वो 2 के शूटिंग स्टाफ के साथ हुई मारपीट
Pati Patni Aur Woh 2 Shooting: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग प्रयागराज में कर रहे हैं. लेकिन वहां एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों का शूटिंग स्टाफ के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि शूटिंग स्टाफ के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की है। सोशल मीडिया रेडिट पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
पति पत्नी और वो 2 फिल्म के शूटिंग स्टाफ के साथ मारपीट वाले इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स ने वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है। सवाल पूछा जा रहा है कि शूटिंग बिना सिक्योरिटी के हो रही थी क्या? एक यूजर ने लिखा है, इसीलिए बॉलीवुड वाले असली लोकेशन पर शूटिंग नहीं करते, शूटिंग के लिए सेट बना लिया जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा है प्रयागराज का नाम रोशन करता हुआ युवक।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
ये भी पढ़ें- सुनीता आहूजा टैलेंट शो में बनेंगी जज, Mee Too के आरोप में फंसे फिल्ममेकर होंगे साथ
मारपीट का वीडियो
Fight During Shooting of Pati Patni aur Wo 2
byu/bollyfanboi inBollyBlindsNGossip
पति-पत्नी और वो 2 के शूटिंग स्टाफ के साथ मारपीट
आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म पति-पत्नी और वो 2 के शूटिंग स्टाफ के साथ मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया रेडिट पर वायरल हो रहा है। BollyBlindsNGossip नाम के हैंडल से यह वीडियो जारी किया गया है। कैप्शन में लिखा है फाइट ड्यूरिंग शूंटिंग ऑफ पति पत्नी और वो 2, वीडियो में आप देख सकते हैं फिल्म का शूटिंग स्टाफ ट्रॉली पर मौजूद है, अचानक से एक स्थानीय युवक आकर शूटिंग स्टाफ से मारपीट शुरू कर देता है। इसके बाद बीच-बचाव के लिए और भी कई लोग सामने आते हैं, लेकिन यह वीडियो वाकई हैरान करने वाला है।
Wifey Patni Sara Angry with Her in Pati Patni aur wo 2 Shooting
byu/bollyfanboi inBollyBlindsNGossip
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान भी थे मौजूद
एक अन्य वीडियो में भीड़ के बीच आयुष्मान खुराना और सारा अली खान एक कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों बेहद परेशान दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि परेशानी वाला यह दृश्य उनकी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है, जहां वह ट्रैफिक जाम में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। शूटिंग सेट से लीक हुए इस मारपीट के वीडियो ने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है।
