प्रतीक गांधी और इंडियन फायर सर्विसेज ने मिलाया हाथ, फिल्म अग्नि के माध्यम से युवाओं को दिया साहस का संदेश
प्रतीक गांधी ने अपनी फिल्म अग्नि में फायरफाइटर्स की बहादुरी और उनके बलिदानों को दिखाया है। उन्होंने इंडियन फायर सर्विसेज के साथ मिलकर एक अनोखी पहल की है, जो युवाओं को फायर सर्विसेज से जुड़ने के लिए प्रेरित करती है।
- Written By: अदिति भंडारी
प्रतीक गांधी को मिला इंडियन फायर सर्विसेज का साथ (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: प्रतीक गांधी स्टारर अग्नि भारत की पहली फिल्म है जो फायरफाइटर्स की बहादुरी और उनके बलिदानों को दिखाती है। ये फिल्म उनके निडर जज़्बे और मेहनत को सलाम करती है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शहर की है जहां रहस्यमयी आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। प्रतीक गांधी द्वारा निभाया गया किरदार विठ्ठल, जो कि एक फायरफाइटर है वह अपने साले समीत यानी दिव्येंदु, जो एक तेज़-तर्रार पुलिसवाला है उस के साथ मिलकर इन घटनाओं की सच्चाई का पता लगाने निकलता है।
इस फिल्म में दमदार एक्शन के साथ इमोशनल पल भी हैं। जो न सिर्फ फायरफाइटिंग के जोखिमों को दिखाती है, बल्कि विठ्ठल की अपनी फैमिली और समाज में इज्ज़त पाने की जद्दोजहद को भी सामने लाती है। अग्नि अब प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 देशों में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
प्रतीक गांधी की दमदार भूमिका
प्रतीक गांधी, जो अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने प्राइम वीडियो की फिल्म अग्नि में फायरफाइटर का किरदार निभा कर उसे रियल लाइफ में भी खास बना दिया। उन्होंने इंडियन फायर सर्विसेज के साथ मिलकर एक अनोखी पहल की। नागपुर में हुए एक बड़े कॉलेज इवेंट में प्रतीक गांधी और अग्नि के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने श्री नितिन गडकरी, डीजी फायर सर्विसेज विवेक श्रीवास्तव और नेशनल फायर सर्विसेज कॉलेज के डायरेक्टर नागेश शिंगाणे के साथ मिलकर एक खास प्रमोशनल वीडियो लॉन्च किया।
सम्बंधित ख़बरें
AAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
क्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
JKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
यह वीडियो युवाओं को इंडियन फायर सर्विसेज से जुड़ने के लिए प्रेरित करता है और फायरफाइटर्स की बहादुरी और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है। नेशनल फायर सर्विसेज कॉलेज के छात्रों से भरे इस इवेंट ने देश के युवाओं को इस सम्मानित पेशे को अपनाने का संदेश दिया।
विवेक श्रीवास्तव ने की तारीफ
डीजी फायर सर्विसेज विवेक श्रीवास्तव ने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि “फिल्म के मेकर्स और प्रतीक गांधी के दमदार प्रदर्शन की बदौलत यह कैंपेन फायरफाइटर्स की बहादुरी को सामने लाता है। यह कदम युवाओं को फायर सर्विसेज से जुड़ने के लिए प्रेरित करने में काफी अहम है।”
अग्नि फायरफाइटर्स की अनसुनी बहादुरी को दिखाती है, और ये कैंपेन मनोरंजन को एक खास सामाजिक संदेश के साथ जोड़ता है। ये फायरफाइटर्स की हिम्मत को सलाम करता है और युवाओं को सेवा और साहस के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
