दूसरी बार Prateik Babbar ने रचाई शादी, प्रिया संग लिए सात फेरे, सामने आई तस्वीरें
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता प्रतीक बब्बर ने दूसरी बार अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग शादी रचाई है। उन्होंने आज यानी वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) के खास मौकै पर प्रिया संग सात फेरे लिए हैं। जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
प्रतीक बब्बर ने रचाई शादी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: दिग्गज एक्टर राज बब्बर और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी बीच हाल ही में प्रतीक बब्बर ने आज वैलेंटाइन डे यानि 14 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग शादी रचाई है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
दरअसल, प्रतीक बब्बर ने दूसरी बार शादी की हैं। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया संग शादी की रस्में निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं मंडप की एक तस्वीर में प्रतीक बेहद इमोशनल होते हुए भी नजर आए और उस दौरान प्रिया उन्हें प्यार से संभालती दिखाई दीं।
दूसरी बार दुल्हा बने प्रतीक बब्बर
हालांकि, एक तस्वीर और सामने आई है। जिसमें शादी के बाद प्रतीक ने अपनी दुल्हन संग लिपलॉक कर उनपर खूब प्यार लुटाया है। अब दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस दौरान अपनी शादी में प्रतीक और प्रिया ने मैचिंग आउटफिट कैरी किया था। जहां एक्टर ऑफ व्हाइट शेरवानी में दिखे। तो वहीं प्रिया ने भी उसी कलर का लहंगा वियर किया था।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
शादी के बाद प्रतीक और प्रिया ने पैपराजी से भी मुलाकात की और कपल ने पैपराजी को अपनी शादी की मिठाई भी बांटी। इस दौरान दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही थी। आपको बता दें, साल 2023 में प्रतीक बब्बर ने गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी के साथ सगाई की थी और अब एक्टर ने शादी रचाई है। इससे पहले उनकी शादी सान्या सागर से हुई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता 4 साल बाद खत्म हो गया था। पहली पत्नी से तलाक के कुछ महीने बाद ही उन्होंने प्रिया के साथ सगाई की थी।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
प्रतीक बब्बर का करियर
अगर प्रतीक बब्बर की करियर की बात करें, तो उन्होंने फिल्म ‘जाने तू या जाने न’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्टर ‘धोबी घाट’, ‘दम मारों दम’, ‘आरक्षण’, ‘बागी 2’, ‘मुल्क’ और ‘द पावर’ जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। इसके अलावा प्रतीक ने टीवी और वेब सीरीज में अपने एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है।
