Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रकाश राज ने ‘द केरला स्टोरी 2’ विवाद पर दिया बिंदास जवाब, पोर्क-बीफ और मछली वाली तस्वीरें शेयर कर कही ये बात

Prakash Raj Reaction: दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने ‘द केरला स्टोरी 2’ के विवाद पर बिंदास पोस्ट किया। पोर्क, बीफ और मछली की तस्वीरें शेयर कर लिखा कि सभी मिलजुलकर रहते हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Feb 22, 2026 | 09:32 PM

प्रकाश राज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Prakash Raj On The Kerala Story 2: साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने हाल ही में फिर से सुर्खियां बटोरीं। प्रकाश राज अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन उन्हें फिल्मों से ज्यादा उनकी बेबाक राय के लिए जाना जाता है। वे अक्सर इंडस्ट्री, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं, जिससे उन्हें कभी- कभी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।

प्रकाश राज ने एक्स पर दी तीखी प्रतिक्रिया

हाल ही में प्रकाश राज अपने नए X (पूर्व ट्विटर) पोस्ट के कारण चर्चा में आए हैं। दरअसल, कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन और विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक हीरो को मुस्लिम परिवार जबरदस्ती बीफ खिलाता है। इस फिल्म को 27 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज किया जाना है।

The real #KeralaStory is how pork, beef and fish coexist with vegetarian sadya and all of them live in harmony. Please relish 😍😍😍 #justasking happy Sunday everyone ❤️❤️ pic.twitter.com/Ea2JCPd6n6 — Prakash Raj (@prakashraaj) February 22, 2026


रविवार को प्रकाश राज ने X पर फिल्म के विवाद को लेकर बिंदास प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पोर्क, बीफ और मछली की डिशेज़ की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “असली द केरला स्टोरी यह है कि कैसे पोर्क, बीफ और मछली वेजिटेरियन सद्या के साथ रहते हैं और ये सभी मिलजुलकर रहते हैं। प्लीज इसका मजा लें, सभी को हैप्पी संडे।” इस पोस्ट के माध्यम से प्रकाश ने अपने हास्य और व्यंग्य के जरिए फिल्म को लेकर हो रहे विवाद पर अपना रिएक्शन दिया।

सम्बंधित ख़बरें

जरीन खान की मां फिर से अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फैंस से की दुआ की अपील

फेक WhatsApp अकाउंट से परेशान ‘धुरंधर’ की आयशा खान, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने लोगों को किया सचेत

‘अस्सी’ ने तीसरे दिन पकड़ी रफ्तार, तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा ने वीकेंड पर दिखाया दम, जानें टोटल कमाई

जलसा के बाहर नहीं दिखेंगे अमिताभ बच्चन, रविवार की फैन मीट पर लगाया ब्रेक; खुद दी जानकारी

अनुराग कश्यप ने भी ‘द केरल स्टोरी 2’ पर की अलोचना

इससे पहले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी फिल्म की आलोचना की थी। उन्होंने कहा, “द केरला स्टोरी एक बकवास मूवी है। यह बकवास प्रोपेगैंडा है। ऐसा कौन बीफ खिलाता है? खिचड़ी भी ऐसा नहीं खिलाता। पूरी तरह बकवास पिक्चर।”

ये भी पढ़ें- फेक WhatsApp अकाउंट से परेशान ‘धुरंधर’ की आयशा खान, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने लोगों को किया सचेत

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी फिल्म को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि “हमें केरल की सेक्युलर नींव और भाईचारे की वैल्यू को बनाए रखते हुए झूठे प्रोपेगैंडा को खारिज करना चाहिए। केरल को आतंकवाद का सेंटर दिखाने की कोशिशों को कोई जगह नहीं देनी चाहिए।” फिलहाल इस तरह, प्रकाश राज ने अपने पोस्ट और व्यंग्य के जरिए विवादित फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है।

Prakash raj kerala story 2 controversy x post reaction viral social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 22, 2026 | 09:32 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Prakashraj

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.