- Hindi News »
- Entertainment »
- Prakash Mahajan Chhota Shakeel Sanjay Dutt Mahesh Manjrekar
Underworld Connection: प्रकाश महाजन ने महेश मांजरेकर और संजय दत्त को बताया ‘छोटा शकील’ का करीबी
- Written By: अनिल सिंह
Bollywood Underworld Connection: प्रकाश महाजन ने संजय दत्त और महेश मांजरेकर पर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से संबंध होने का आरोप लगाया है। उन्होंने उद्धव और राज ठाकरे के मिलन को स्वार्थ बताया है।

Prakash Mahajan, Sanjay Dutt and Mahesh Manjrekar (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Prakash Mahajan On Sanjay Dutt and Mahesh Manjrekar: बीएमसी चुनाव के ठीक पहले शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और मनसे के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है। हाल ही में मनसे छोड़कर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) में शामिल हुए प्रकाश महाजन ने अपने पूर्व बॉस राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा है। इन राजनीतिक हमलों के अलावा, उन्होंने सनसनीखेज दावा करते हुए अभिनेता संजय दत्त और एक्टर-डायरेक्टर महेश मांजरेकर पर भी निशाना साधा।
प्रकाश महाजन ने आरोप लगाया कि संजय दत्त और महेश मांजरेकर का अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ संबंध था और छोटा शकील की उनसे फोन पर भी बात होती थी। उन्होंने ये दावे आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में किए, जिसने बॉलीवुड और राजनीति, दोनों गलियारों में हलचल मचा दी है।
छोटा शकील से संबंध का आरोप
प्रकाश महाजन ने उस इंटरव्यू पर सवाल उठाया जिसमें संजय राऊत, राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे और महेश मांजरेकर एक साथ बैठे थे, और महेश मांजरेकर ने कहा कि उनके बच्चों को मुंबई में रहने से डर लग रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बॉडी शेमिंग पर छलका Huma Qureshi का दर्द, बोलीं- लगातार जज किए जाने से टूट गया था आत्मविश्वास
KBC On DD: दूरदर्शन पर लौट रहा है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, जानें कितने बजे आएगा अमिताभ बच्चन का ये शो
Varanasi Update: 1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ के सेट से लीक हुई तस्वीर, उग्रभट्टी गुफाओं का भव्य सीन देख चौंके फैंस
Governor Release Date: गवर्नर की स्क्रिप्ट पढ़ते ही रोमांचित हो गए थे मनोज बाजपेयी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
महाजन का पलटवार: उन्होंने कहा कि “जिसके संबंध अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ हो, जिसकी बात छोटा शकील से होती हो, उसे मुंबई से डर क्यों लगेगा? डर तो हम जैसे लोगों को लगना चाहिए।”
मुंबई ब्लास्ट का जिक्र: उन्होंने आगे कहा कि “मुंबई ब्लास्ट के वक्त संजय दत्त और महेश मांजरेकर की छोटा शकील से बात होती थी और पूरी मीडिया को ये बात पता है। खबरें भी छपी थीं।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोगों से तो हमें डरकर रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें- फिल्मी परिवार में जन्म, फिर भी आसान नहीं था सफर, दो शब्द बोलने से भी कतराते थे ऋतिक रोशन
राज और उद्धव के मिलन पर तंज
प्रकाश महाजन ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच 20 साल के विवाद के अचानक खत्म होने पर भी तंज कसा।
मजबूरी का मिलन: उन्होंने कहा कि राज ठाकरे की मजबूरी है और उद्धव ठाकरे को अपना अस्तित्व बचाना है, इसलिए दोनों भाई 20 साल बाद एक साथ आए हैं।
‘मलाई खाने’ की आदत: उन्होंने मुंबई को “सोने देने वाली मुर्गी” बताते हुए कहा कि “इन्हें मलाई खाने की आदत है और मुंबई सोने देने वाली मुर्गी है। अब मुर्गी से अंडे भी लेने हैं, इसलिए दोनों भाइयों को साथ होना पड़ा है।”
मराठी मानुष को बेवकूफ बनाना: उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों भाई मिलकर पूरे महाराष्ट्र को बेवकूफ बना रहे हैं, क्योंकि मराठी मानुष बहुत भोले हैं और उनकी बातों में आ जाते हैं।
मराठी मानुष और समाधि का सहारा
प्रकाश महाजन ने दोनों ठाकरे भाइयों पर राजनीति में स्वार्थ और बाला साहेब की समाधि का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया।
स्वच्छता पर सवाल: उन्होंने सवाल किया कि “30 सालों से आप महानगरपालिका चला रहे हैं और आपको अब याद आया है कि स्वच्छता महिलाओं के लिए जरूरी है।”
बाला साहेब की समाधि: उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “बाला साहेब की समाधि (स्मारक) को उन्होंने चावड़ी बना दिया, जहां हजारों लोगों की श्रद्धा जुड़ी है।” उन्होंने कहा कि अपने अस्तित्व और अपने स्वार्थ के लिए बाला साहेब की ‘समाधि’ का सहारा लेना दिखाता है कि वे खोखले हो चुके हैं।
सीटों का बंटवारा: उन्होंने दावा किया कि दोनों का स्वार्थ एक दूसरे से जुड़ा है, इसलिए अब सीटों के बंटवारे पर भी कलह होगा। महाजन ने कहा कि राज ठाकरे कमजोर हैं, इसलिए कम सीटों पर राजी हो गए।
Prakash mahajan chhota shakeel sanjay dutt mahesh manjrekar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














