Raja Saab Collection Day 1: राजा साब ने धुरंधर को दी पटखनी, ओपनिंग डे कलेक्शन में चटाई धूल
Raja Saab Box Office: प्रभास की 'द राजा साब' ने पहले दिन ₹32.46 करोड़ का कलेक्शन कर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को पछाड़ा। हालांकि, दर्शकों ने एडिटिंग और डायरेक्शन को खराब बताया।
- Written By: अनिल सिंह
Raja Saab Collection Day 1 (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Raja Saab Collection: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। फिल्म के शुरुआती रिव्यूज भले ही मिले-जुले आ रहे हों, लेकिन प्रभास की स्टार पावर ने बॉक्स ऑफिस पर जादू कर दिया है। फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन में रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ को पटखनी दे दी है।
‘द राजा साब’ में प्रभास के साथ बोमन ईरानी और संजय दत्त मेन लीड में हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन 65 से 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है, हालाँकि, फिल्म की एडवांस बुकिंग प्रभास की पिछली फिल्मों ‘सालार’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ से कम हुई थी।
पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (LIVE Update)
फिल्म ‘द राजा साब’ ने एडवांस बुकिंग के ज़रिए ₹15.31 करोड़ का कलेक्शन किया था। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के शुक्रवार (9 जनवरी) रात 10 बजे तक के शुरुआती आंकड़े इस प्रकार हैं:
सम्बंधित ख़बरें
‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ की स्टारकास्ट हुई और दमदार, भूमि पेडनेकर की हुई एंट्री
‘बंटवारा 1947’ रिलीज से पहले सनी देओल का इमोशनल पोस्ट, मां के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
वायरल वीडियो के बाद चर्चा में मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल, क्या दोनों कर रहे हैं डेट?
- दोपहर 3 बजे तक: 14.39 करोड़
- दोपहर 4 बजे तक: 15.34 करोड़
- शाम 5 बजे तक: 19.19 करोड़
- शाम 6 बजे तक: 21.01 करोड़
- शाम 7 बजे तक: 23.34 करोड़
- रात 8 बजे तक: 26.9 करोड़
- रात 9 बजे तक: 30.42 करोड़
- रात 10 बजे तक: 32.46 करोड़
(नोट: ये शुरुआती अनुमानित आंकड़े हैं, फाइनल आंकड़े समय के साथ बदल सकते हैं।)
ये भी पढ़ें- Abdul Rauf Death: गुलशन कुमार के हत्यारे की मौत, अब्दुल रऊफ मर्चेंट की जेल में गई जान
‘धुरंधर’ को दी पटखनी
प्रभास की ‘द राजा साब‘ ने पहले दिन के कलेक्शन में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया है।
‘द राजा साब’ का ओपनिंग डे (रात 9 बजे तक): 30.42 करोड़ की कमाई हुई।
‘धुरंधर’ का ओपनिंग डे (सिर्फ हिंदी): 28 करोड़ की कमाई की थी।
‘द राजा साब’ ने ओपनिंग डे कलेक्शन में ‘धुरंधर’ को पछाड़ दिया है
इस तुलना से यह स्पष्ट है कि ‘द राजा साब’ ने ओपनिंग डे कलेक्शन में ‘धुरंधर’ को पछाड़ दिया है। ‘धुरंधर’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो 36 दिन में इसने 793.29 करोड़ कमा लिए हैं।
फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले क्या बोले?
एक दर्शक ने लिखा: “दूसरा हाफ पहले हाफ से थोड़ा बेहतर है। मैंने हाल में जितनी भी फिल्में देखी हैं उनमें से इस फिल्म की एडिटिंग और डायरेक्शन सबसे खराब है।”
दूसरे दर्शक ने लिखा: “ये हॉरर कॉमेडी फिल्म है, लेकिन हंसी नहीं आ रही थी।”
