Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Poonam Pandey: खुद ही फैलाई थी अपनी मौत की अफवाह, पूनम पांडे ने पैसों के लिए नहीं किया था ये काम

Poonam Pandey Birthday: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे अपनी बोल्डनेस के लिए पहचानी जाती हैं। 11 मार्च 2025 को वह अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं एक बार उन्होंने खुद ही अपने मौत की झूठी खबर फैला दी थी।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Mar 11, 2025 | 03:15 AM

पूनम पांडे ने खुद ही अपने मौत की झूठी खबर फैला दी थी

Follow Us
Close
Follow Us:

Poonam Pandey: 2 फरवरी 2024 की देर रात पूनम पांडे की मौत की झूठी खबर ने सभी को चौंका दिया। पूनम पांडे की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई यह अफवाह जब फैली तो लोगों ने इसे सच मान लिया। 3 फरवरी तक पूनम पांडे की मौत और सर्वाइकल कैंसर के बारे में खबर चलती रही। 4 फरवरी 2024 को यह खुलासा हुआ कि पूनम पांडे की मौत नहीं हुई है, उनकी मौत की खबर बस एक प्रैंक था। सोशल मीडिया और मीडिया में पूनम पांडे की आलोचना की जाने लगी। तब पूनम पांडे ने बताया कि उन्होंने यह पैसा कमाने के लिए नहीं किया बल्कि सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ये कदम उठाया था।

पूनम पांडे और विवाद का चोली दामन का साथ रहा है। साल 2011 में पहली बार वह कैलेंडर गर्ल की मॉडल के तौर पर नजर आई थी। पूनम पांडे ने अपनी फोटो शूट में बोल्डनेस का तड़का लगाया था। पूनम पांडे की बोल्डनेस के उनके फैंस दीवाने हैं। पूनम पांडे पहली बार तब चर्चा में आई थी जब उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान इंडिया के मैच जीतने पर अपने कपड़े उतार देने का ऐलान किया था। पूनम पांडे एकता कपूर के ओटीटी रियलिटी शो लॉकअप में कंटेस्टेंट के तौर पर भी नजर आई थी, जहां उनके बारे में लोगों को बहुत कुछ जानने का मौका मिला।

ये भी पढ़ें- Sana Makbul: ऑटो इम्यून हेपेटाइटिस से जूझ रही हैं सना मकबूल, एक्ट्रेस ने बताया क्या होती है ये बीमारी

पूनम पांडे ने मॉडलिंग के अलावा फिल्म में भी अपनी किस्मत आजमाई। पूनम पांडे ने ‘द जर्नी आफ कर्मा’, ‘गलती सिर्फ तुम्हारी’, और ‘युवा’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि उनका फिल्मी करियर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है। पूनम पांडे लॉकअप के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। लॉकअप रियलिटी शो में उन्होंने अपनी शादी और तलाक के बारे में भी खुलकर बात की थी और बताया था कि उनके पूर्व पति उनके साथ मारपीट किया करते थे। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि पूनम पांडे हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक प्रशंसक सेल्फी के बहाने उन्हें चूमने का प्रयास कर रहा था, वह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

Poonam pandey birthday know the actress spread fake news of her own death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2025 | 03:15 AM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.