Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Peddi Collection day 2: ‘पेड्डी’ को मिला वीकेंड का फायदा, राम चरण की फिल्म ने दिखाई मजबूत पकड़

Peddi Collection Report: साउथ सुपर स्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने रिलीज होते ही सिनेमा घरों में तहलका मचा दिया है, जहां पहले दिन की बंपर कमाई की। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी उछाल आया।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 06, 2026 | 08:34 AM

फिल्म 'पेड्डी' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Peddi Collection day 2 Box Office: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर हिट एक्टर राम चरण जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं, तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड अपने आप टूट जाते हैं। राम चरण की बहुचर्चित फिल्म ‘पेड्डी’ ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देते ही एक बार फिर इस बात को सच साबित कर दिया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच रामचरण की जो दीवानगी थी, वह अब सिनेमाघरों के बाहर लगी लंबी कतारों के रूप में साफ नजर आ रही है।

फिल्म पेड्डी के बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया चैपटर लिखने की ओर बढ़ रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि बीते शुक्रवार को कई नई फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद राम चरण के जादू के सामने कोई टिक नहीं सका।

एडवांस बुकिंग की सुनामी और दर्शकों का भारी हुजूम

फिल्म पेड्डी को लेकर पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर जो माहौल बना हुआ था, उसका असर फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग पर साफ देखा गया। रिलीज से पहले ही लाखों टिकटों की बिक्री ने इस बात का पुख्ता संकेत दे दिया था कि बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा तूफान आने वाला है। प्रशंसक अपने चहेते सितारे को बड़े पर्दे पर देखने के लिए इस कदर बेताब थे कि 4 जून को रिलीज के पहले दिन सिनेमाघरों के बाहर पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी।

सम्बंधित ख़बरें

Peddi Box Office Day 2: दूसरे दिन भी कायम है ‘पेद्दी’ का दबदबा, 100 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब पहुंची फिल्म

Janhvi Kapoor Peddi: जान्हवी कपूर के किरदार पर छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर बंटे दर्शक, राम चरण भी आए निशाने पर

World Environment Day: पर्यावरण दिवस पर भूमि पेडनेकर की अपील, आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाएं धरती

Kareena Kapoor Post: करीना कपूर का आमरस लव हुआ वायरल, बोलीं-‘खाने के बाद ये तो बनता है ना’

बेहतरीन शुरुआत और पहले दिन रचा महाइतिहास

फिल्म पेड्डी की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगा सकते है। कि इसने डेली रिलीज से पहले केवल पेड प्रीव्यूज के माध्यम से ही 18.50 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कलेक्शन किया था। इसके बाद जब बीते गुरुवार को फिल्म का पहला ऑफिशियल दिन शुरू हुआ।

तो फिल्म ने  भारतीय बाजार में अचानक 51 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके सबको हैरान कर दिया। केवल घरेलू बाजार ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के सिनेमाघरों को मिलाकर इस फिल्म ने पहले ही दिन 150 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया था।

दूसरे दिन की परीक्षा में भी पास हुई पेड्डी

सैकनिल्क की खबरों के अनुसार फिल्म पेड्डी ने अपने रिलीजिंग के दूसरे दिन यानी बीते शुक्रवार को भी मजबूती दिखाई और भारत में 26.90 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज की। इस तरह महज दो दिनों के भीतर फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 92.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: Bandar Collection Day 1: पहले दिन ही ‘बंदर’ धीमी शुरुआत, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

बुची बाबू सना का विजन और कलाकारों की एक्टिंग

पेड्डी फिल्म की सफलता के पीछे डायरेक्टर बुची बाबू सना की बेहतरीन सोच और उनका कमाल का निर्देशन है, जिन्होंने कहानी को आम दर्शकों के दिल तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म में राम चरण के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में अपनी चमक बिखेर रही हैं।

इसके साथ ही बोमन ईरानी, कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे मझे हुए कलाकारों के अभिनय ने इस पूरी कहानी को एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

Peddi collection day 2 ram charan film second day earnings box office report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 08:34 AM

Topics:  

  • Entertainment
  • Ram Charan
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.