पवन सिंह (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Pawan Singh And Wife Jyoti Singh Controversy: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद अब सिर्फ पारिवारिक दायरे तक सीमित नहीं रहा है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर हर कोई अपनी राय दे रहा है। जहां कुछ लोग पवन सिंह की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और ज्योति सिंह पर सवाल उठा रहे हैं कि ये सब बिहार चुनाव से ठीक पहले क्यों हो रहा है।
इसी बीच पवन सिंह ने अपने फैंस को चौंकाते हुए एक नया धमाकेदार गाना रिलीज किया है, जिसका नाम है ‘कमरिया पर साड़ी’। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने में पवन सिंह एक नहीं बल्कि दो खूबसूरत अदाकाराओं के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
गाने के लिरिक्स बोल्ड और एनर्जेटिक हैं, वहीं इसका म्यूजिक और बीट्स लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं। वीडियो में पवन सिंह का स्टाइल और एनर्जी फैंस को खूब पसंद आ रही है। गाने में सिंगर अपनी को-स्टार से मजाकिया अंदाज में कहते नजर आते हैं कि “पल्लू उड़ाकर कमर में मत बांधो”, जो गाने की खास लाइन बन गई है।
विवादों के बावजूद पवन सिंह के फैंस उनका पूरा साथ दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “गुरु जी, कोई टेंशन नहीं, जो होगा अच्छा ही होगा। पावर आपसे शुरू और आप पर ही खत्म होती है।” वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, “जय हो पवन भैया की, आप ऐसे ही नाम रोशन करते रहिए और हेटर्स को जलाते रहिए।”
हालांकि, इस बीच पवन सिंह और ज्योति सिंह का निजी विवाद भी लगातार चर्चा में है। ज्योति ने पवन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वो अपने रिश्ते को जनता के कहने पर एक मौका देना चाहती थीं, लेकिन सिंगर ने उनके साथ बदसलूकी की और अन्य लड़कियों के साथ संबंध बनाए।
ये भी पढ़ें- Lakme Fashion Week में सितारों का जलवा, विशाल जेठवा ने किया रैंप डेब्यू, कहा- खुद को राजा जैसा…
वहीं, पवन सिंह का कहना है कि ज्योति यह सब बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सुर्खियां बटोरने के लिए कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि ज्योति चाहती हैं कि वह उन्हें विधायक का टिकट दिलाएं, जो उनके बस की बात नहीं है। फिलहाल मामला अब फैमिली कोर्ट, आरा में चल रहा है। ज्योति सिंह ने आत्मदाह की धमकी दी है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद भी मांगी है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)