पार्टी में बेकाबू हुए पवन सिंह? वायरल वीडियो में शख्स को मारने दौड़े ‘पावर स्टार’, जानें पूरा मामला
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह बर्थडे पार्टी के दौरान गुस्से में एक शख्स की ओर मारने के लिए दौड़ते नजर आ रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
पवन सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Pawan Singh Lost His Temper At Party: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर विवादों को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने गानों और फिल्मों से जहां वह लाखों फैंस का दिल जीतते हैं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ और गुस्से से जुड़े किस्से अक्सर उन्हें आलोचनाओं के घेरे में भी ले आते हैं। इस बार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
वायरल वीडियो में पवन सिंह अचानक भड़कते हुए एक शख्स की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आता है कि वह उस व्यक्ति को मारने के लिए दौड़ पड़ते हैं, लेकिन वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोग उन्हें रोक लेते हैं। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो जाता है, हालांकि समय रहते मामला संभाल लिया गया।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह ने 20 जनवरी को अपना जन्मदिन लखनऊ में धूमधाम से मनाया था। इस खास मौके पर एक पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें पवन सिंह अपनी मां और को-एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ पहुंचे थे। पार्टी के वीडियो सामने आते ही महिमा सिंह को लेकर एक बार फिर अफवाहें उड़ने लगीं कि वह पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। हालांकि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है, क्योंकि दोनों सिर्फ एक प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
पार्टी के दौरान पवन सिंह और महिमा सिंह को साथ में डांस करते हुए देखा गया। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही थी। इसी दौरान पवन सिंह ने माइक पर कुछ कहा, जिसके बाद वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कोई आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। बस यही बात पवन सिंह को नागवार गुजरी और वह अपना आपा खो बैठे।
ये भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, सनी देओल की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में तोड़े रिकॉर्ड
पवन सिंह के वायरल वीडियो पर लोगों ने दिए रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। किसी ने मजाक में लिखा, “पी रखी है,” तो किसी ने कमेंट किया, “70 वाली फ्रूटी असर कर गई।” वहीं कुछ फैंस पवन सिंह के समर्थन में भी नजर आए। एक यूजर ने लिखा, “शेर हमेशा शेर रहेगा, पावर स्टार जी।” वहीं एक अन्य ने कहा कि पवन सिंह फैंस पर नहीं, बल्कि वहां चल रहे झगड़े पर गुस्सा हुए थे। फिलहाल यह वीडियो लगातार चर्चा में है और एक बार फिर पवन सिंह का नाम विवादों से जुड़ गया है। हालांकि उनके चाहने वाले अब भी उन्हें पूरे जोश के साथ सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।
